सूबे में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर के बच्चों का बदला स्कूल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक बच्चे बदले हैं, जहाँ दो लाख बच्चों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र मिला है। बिहार में कुल 33 लाख स्थानांतरण प्रमाणपत्र दिए गए हैं। पटना और पूर्णिया में भी कई बच्चों ने स्थानांतरण लिया है। मुजफ्फरपुर में अधिकतर बच्चे सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित हुए हैं।

सूबे में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर के बच्चों का बदला स्कूल

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर के बच्चों का स्कूल बदला है। मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक दो लाख बच्चों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र मिला है। बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिकेशन लि. ने सूबे के सभी जिलों में पहली से आठवीं के स्कूली बच्चों के लिए कुल 33 लाख स्थानांतरण प्रमाणपत्र दिए हैं। यह आंकड़ा नए सत्र में अप्रैल से लेकर अबतक का है।

स्थानांतरण प्रमाणपत्र का वितरण

मुजफ्फरपुर के बाद सबसे अधिक पटना में एक लाख और पूर्णिया में डेढ़ लाख स्थानांतरण प्रमाणपत्र दिए गए। सबसे कम शेखपुरा और शिवहर जिले में बच्चों ने स्थानांतरण लिया है। समस्तीपुर में पौने दो लाख, सारण में एक लाख 44 हजार, सीतामढ़ी में एक लाख 29 हजार बच्चों ने स्थानांतरण प्रमाणपत्र लिया है। स्थानांतरण प्रमाणपत्र को छपवाने में 26 लाख से अधिक खर्च किया गया है।

सरकारी से सरकारी और निजी स्कूल में भी गए बच्चे

स्थानांतरण प्रमाणपत्र लेने वाले बच्चों में पांचवीं और आठवीं के सबसे अधिक बच्चे हैं। मुजफ्फरपुर जिले में डेढ़ लाख से अधिक बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने एक सरकारी स्कूल से दूसरे सरकारी स्कूल में नामांकन लिया। इसमें वैसे बच्चे भी रहे, जिन्होंने विभिन्न कारणों से एक प्रखंड को छोड़कर दूसरे प्रखंड के सरकारी स्कूल में दाखिला लिया। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने सरकारी से निजी स्कूल में भी दाखिला लिया है। डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने बताया कि जिले में एक हजार से अधिक बच्चे वैसे भी रहे, जिन्होंने दूसरे जिले या अन्य राज्य के स्कूलों में दाखिला लेने को लेकर स्थानांतरण प्रमाणपत्र लिया है।

FAQs

मुजफ्फरपुर में स्थानांतरण प्रमाणपत्र कितने बच्चों को मिला?
मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक दो लाख बच्चों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसूबे में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर के बच्चों का बदला स्कूल