छठ पर भीड़ नियंत्रण को जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ के दौरान जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। 16 से 25 नवंबर तक यह व्यवस्था रहेगी। होल्डिंग एरिया में पेयजल, उद्घोषणा और मेडिकल बूथ जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

छठ पर भीड़ नियंत्रण को जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से पहले नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए जंक्शन पर 9510 वर्गफीट में अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, 16 से 25 नवंबर तक यह अस्थायी व्यवस्था रहेगी। ट्रेन आने और प्लेटफॉर्म पर जगह उपलब्ध होने के बाद यात्रियों को समूहवार प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा। इससे ट्रेन के इंतजार में घंटों पहले प्लेटफॉर्म पर जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। होल्डिंग एरिया को प्लेटफॉर्म से पहले अस्थायी बफर जोन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। संबंधित ट्रेन के यात्रियों को पहले यहां रोका जाएगा और ट्रेन के आने व प्लेटफॉर्म की स्थिति के अनुसार बैच में आगे भेजा जाएगा। एक साथ कई ट्रेनों के यात्रियों के पहुंचने पर भीड़ का दबाव कम करने का लक्ष्य है।

पानी, उद्घोषणा व मेडिकल बूथ की सुविधा

होल्डिंग एरिया में पेयजल, ट्रेन की उद्घोषणा, मेडिकल बूथ और सहायता केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है। यात्रियों को ट्रेन व प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी उद्घोषणा के माध्यम से दी जाएगी।

वापसी की भीड़ पर भी नजर

छठ के बाद मुजफ्फरपुर से दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब, हरियाणा, कोलकाता समेत अन्य शहरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और निकास मार्गों पर दबाव बढ़ने की आशंका है। होल्डिंग एरिया का इस्तेमाल वापसी की भीड़ को नियंत्रित करने में भी किया जाएगा।

13 स्टेशनों पर 88650 वर्गफीट में व्यवस्था

पूमरे के समस्तीपुर रेलमंडल ने मुजफ्फरपुर समेत 13 प्रमुख स्टेशनों पर कुल 88650 वर्गफीट में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बनाई है। इसपर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। मुजफ्फरपुर के अलावा समस्तीपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल और सहरसा में भी होल्डिंग एरिया की व्यवस्था रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छठ के दौरान मुजफ्फरपुर जंक्शन पर Crowd को नियंत्रित करने के लिए कौनसी व्यवस्था की जाएगी?−
जंक्शन पर 9510 वर्गफीट में अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जाएगा।
Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछठ पर भीड़ नियंत्रण को जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया