हाईकोर्ट ने अपहरण के मामले में डीएसपी के सुपरविजन पर उठाया सवाल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी के गोसाईटोला गांव में अपहरण के दो वर्ष पुराने मामले पर हाईकोर्ट ने डीएसपी पूर्वी की सुपरविजन पर सवाल उठाए हैं। जस्टिस राजीव राय की पीठ ने आरोपित राहुल कुमार को सशर्त अग्रिम जमानत दी है। मामले में आरोपी को भुजुंगी सहनी, राहुल कुमार एवं शंभू पासवान ने नामित किया है।

हाईकोर्ट ने अपहरण के मामले में डीएसपी के सुपरविजन पर उठाया सवाल

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी के गोसाईटोला गांव के सकलदेव सहनी अपहरण के दो वर्ष पुराने मामले में तत्कालीन डीएसपी पूर्वी के सुपरविजन पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया है। सुपरविजन रिपोर्ट डीएसपी पूर्वी ने घटना को सत्य बताया है। हालांकि, उन्होंने उन कारणों का उल्लेख नहीं किया, जिससे इस घटना को उन्होंने सत्य बताया था।

उच्च न्यायालय की प्रतिक्रिया

हाईकोर्ट में जस्टिस राजीव राय की पीठ ने सुपरविजन में इस प्रकार की लापरवाही पर आरोपित राहुल कुमार को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है। पीठ ने कहा है कि इस प्रकार की जांच व सुपरविजन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तत्कालीन डीएसपी पूर्वी को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। सुपरविजन करने वाले अधिकारी का कर्तव्य है कि यह सुनिश्चित करें कि दोषियों को मुकदमा का सामना करने के लिए भेजे जाने के साथ-साथ निर्दोष को अपमान, मुकदमा व जेल का सामना नहीं करना पड़े। पीठ ने इस आदेश की प्रति के अवलोकन व आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी को भेजने निर्देश दिया है।

डाका डालने के दौरान झंझारपुर में मारा गया था सकलदेव

मधुबनी जिले के झंझारपुर थाने के विशुनपुर गांव में शशि कुमार शर्मा के घर पर चार-पांच जुलाई 2024 की रात डकैती हुई। डकैतों में शामिल सकलदेव की अपने साथी डकैतों की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना में शशि कुमार शर्मा की पत्नी पिंकी देवी की भी मौत डकैतों से गोली से हुई थी। सकलदेव के शव को उसके साथियों ने वहां से दो किमी दूर ले जाकर बागमती नदी में फेंक दिया था। इस घटना के बाद मृत सकलदेव की पहचान हुई थी।

एफआईआर और आरोप

इससे पहले आठ जुलाई 2024 को सकलदेव की पत्नी कृष्णा देवी ने कांटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें गांव के भुजुंगी सहनी, राहुल कुमार व शंभू पासवान को आरोपित बनाया था। उसने कहा था कि तीन जुलाई 2024 को सभी आरोपित उसके पति को ताड़ी पीने के लिए घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद उसका पति वापस नहीं लौटा।

सामान्य प्रश्न

कौन से गांव में सकलदेव सहनी का अपहरण हुआ था?
सकलदेव सहनी का अपहरण कांटी के गोसाईटोला गांव में हुआ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।