मौसम : पांच साल में सर्वाधिक सूखा रहा अगस्त, सर्वाधिक गर्म भी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में लगातार तीसरे साल बारिश सामान्य से कम हुई है। जिले में पिछले पांच सालों में सबसे अधिक सूखे का सामना किया जा रहा है। इस साल अब तक सिर्फ 120.99 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले पांच साल में अगस्त में सबसे कम है। अलनीनो का प्रभाव मानसून को कमजोर कर रहा है।

मौसम : पांच साल में सर्वाधिक सूखा रहा अगस्त, सर्वाधिक गर्म भी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में लगातार तीसरे साल सामान्य से कम बारिश हुई है। हालत यह है कि जिला पिछले पांच सालों में अब तक के सबसे अधिक सूखे का सामना कर रहा है। इस साल अब तक महज 120.99 मिमी ही बारिश दर्ज हुई है, जो पिछले पांच साल में अगस्त में सबसे कम बारिश है।

बारिश की कमी के आंकड़े

जिला कृषि विभाग के अनुसार, इस साल 22 अगस्त तक औसत बारिश का 58.25 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यह सामान्य से करीब 40 फीसदी कम है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल एक मई से 22 अगस्त तक कुल 347.73 एमएम ही बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश का महज 45.66 फीसदी है। पिछले पांच सालों में अगस्त महीने के दौरान सबसे अधिक बारिश वर्ष 2023 में 492.3 मिमी दर्ज हुई थी। दूसरी बार सर्वाधिक बारिश वर्ष 2025 में 175.86 मिमी हुई और वर्ष 2024 में 162.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि, सबसे कम बारिश 141.8 मिमी रही थी।

अगस्त का तापमान

जहां बारिश की मात्रा काफी कम रही। वहीं, अगस्त में औसत तापमान भी पिछले पांच सालों में सर्वाधिक रहा। इस वर्ष अगस्त में अब तक औसत अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, इस दौरान सबसे कम अधिकतम औसत तापमान वर्ष 2023 में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

अलनीनो के प्रभाव से मानसून कमजोर

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार के मुताबिक इस साल अलनीनो के प्रभाव से मानसून काफी कमजोर रहा है। खासकर बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मानसूनी प्रभाव में कमी आई है। इसी प्रभाव के कारण जिले में अधिकांश बारिश होती है। फिलहाल जिला में अभी अरब सागर से आने वाले मानसूनी प्रभाव के कारण बारिश हो रही है, जो काफी कमजोर है। कहा कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कुछ दिन तेज बारिश हो सकती है। इससे बारिश का आंकड़ा सुधर सकता है। लेकिन, सितंबर में एक बार फिर कम बारिश की संभावना दिख रही है।

पिछले पांच सालों में 22 अगस्त तक का औसत तापमान और बारिश

वर्ष अधिकतम तापमान वर्षापात

डिग्री सेल्सियस में मिमी में

2021 32.3 510.69

2022 33.6 141.80

2023 32.2 492.30

2024 33.2 162.30

2025 32.6 175.86

2026 33.8 120.99

नौशारिक सबसे अधिक बार की जाने वाली बातें

✦मुजफ्फरपुर में इस साल बारिश की मात्रा कितनी है?−
इस साल मुजफ्फरपुर में अब तक 120.99 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमौसम : पांच साल में सर्वाधिक सूखा रहा अगस्त, सर्वाधिक गर्म भी