श्रावणी मेला: आज से बैरिकेडिंग का काम होगा शुरू, डीएम ने लिया जाएजा
मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम ने कई स्थानों का दौरा किया। आरडीएस कॉलेज में शौचालय और स्नानागार, जिला स्कूल में बैरिकेडिंग, और गरीबनाथ मंदिर में पूजा कर सभी कार्य समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ कांवरिया पथ, आरडीएस कॉलेज, डीएन हाई स्कूल, छाता बाजार व गरीबनाथ मंदिर में पहुंच कर तैयारी का जाएजा लिया। सबसे पहले डीएम ने आरडीएस कॉलेज में बन रहे शौचालय और स्नानागार स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने पीएचडी विभाग के अधिकारी से कहा कि दो अगस्त से पहले सभी काम पूर्ण हो जानी चाहिए।उसके बाद डीएम जिला स्कूल पहुंचे वहां पर बनने वाला जिगजैग और वहां से गरीबनाथ मंदिर तक बनने वाला बैरिकेडिंग को बुधवार से शुरू करने के लिए भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा।
उसके बाद डीएम डीएन हाई स्कूल पहुंचे वहां पर डीएम ने उद्घाटन स्थल का जाएजा लिया। वहां पर संवेदक को बुलाकर कहा कि सावन शुरू होने से पहले सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीए उसके बाद छाता बाजार पहुंचे, जहां जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम बनना है। इसके बाद अधिकारियों के साथ गरीबनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का पूजा किया। टीम में नगर आयुक्त, सिटी एसपी, दो प्रशिक्षु आईएएस, डीएसपी सहित अलग-अलग विभाग से आए अधिकारी व स्थानीय वार्ड पार्षद केपी पप्पू मौजूद रहे।


