रोज 50 सदस्यों का डेटा अपडेट करें : नोडल अधिकारी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने रविवार को पैक्स कंप्यूटरीकरण की समीक्षा की। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य को तेज करने का निर्देश दिया गया। सभी कर्मियों को प्राथमिकता से डेटा अपडेट करने की आवश्यकता है, और लापरवाह PACS के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहकारिता विभाग के संयुक्त निबंधक सह पैक्स कंप्यूटरीकरण के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार और सुभाष कुमार ने रविवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में जिले के पैक्स कंप्यूटरीकरण की समीक्षा की। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बीसीईओ, ऑडिटर और बैंक कर्मी पैक्सवार डीसीटी के माध्यम से डेटा संग्रहण व अद्यतन का कार्य प्राथमिकता से करें। प्रत्येक कर्मी प्रतिदिन कम से कम 50 सदस्यों का डेटा अपडेट करना सुनिश्चित करे। चेतावनी दी कि रुचि नहीं लेने वाले पैक्सों की पहचान कर सचिव-अध्यक्ष की जिम्मेदारी तय होगी। डीसीओ की अनुशंसा पर समिति को तत्काल निलंबित किया जाएगा।
लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।


