गन्ना उत्पादक जिलों के 3173 किसानों को मिलेगा आर्थिक अनुदान
मुजफ्फरपुर में कृषि विभाग ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। 3173 किसानों को 40-50% अनुदान पर 44 तरह के कृषि यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किए जाएंगे। किसानों को अनुदान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा, जब वो उपकरणों की रसीद ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद प्रस्तुत करेंगे।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कृषि विभाग ने गन्ना यांत्रिकीकरण के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। यह अनुदान गन्ना कृषि यंत्रों की खरीद पर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने गन्ना उत्पादक जिलों के किसानों को चयनित करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में कुल 3173 किसानों को इन यंत्रों की खरीद के लिए परमिट दिया जाएगा। यह परमिट 44 तरह के कृषि यंत्रों के लिए 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर जारी किया जाएगा।किसानों के लिए भी कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश उनकी पात्रता और अनुदान की योग्यता को लेकर दिए गए हैं।
इसमें उनके लिए परमिट जारी होने के 30 दिनों के भीतर गन्ना कृषि यंत्रों को खरीदना अनिवार्य बनाया गया है। किसानों को अनुदान की राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी की जाएगी, जो कृषि यंत्रों की खरीद के बाद उसकी रसीद और अन्य अन्य निर्धारित प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पूरी करने के बाद मिलेगी। इसको लेकर तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि इसमें मुजफ्फरपुर सहित तिरहुत के सभी चार जिलों को शामिल किया गया है। योजना का लाभ जिले के 117 किसानों को दिया जाना है।


