ऑनस्पाट दाखिले के लिए आज अंतिम तारीख
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाकर मंगलवार कर दी गई है। पहले यह सात सितंबर तक थी। सोमवार शाम तक 1 लाख 38 हजार छात्रों का दाखिला हो चुका है, जिसमें से 8 हजार छात्रों ने ऑनस्पाट एडिमशन लिया है।

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिले के लिए एक दिन का समय बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार तक ऑनस्पाट एडिमशन लिया जाएगा। पहले सात सितंबर तक ही दाखिले की अंतिम तारीख थी। सोमवार शाम तक 1 लाख 38 हजार छात्रों का दााखिला लिया जा चुका था। ऑनस्पाट में आठ हजार छात्रों ने दाखिला लिया है। स्नातक में दाखिले के लिए अब तक छह मेरिट लिस्ट जारी किये जा चुके हैं। छह मेरिट लिस्ट में 1 लाख 28 हजार छात्रों ने दाखिले लिये थे।


