पे-आईडी नहीं बनाने पर अधीक्षक व प्रभारियों से जवाब तलब
सख्ती - जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवतियों की बननी है पे-आईडी - प्रसव

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गर्भवतियों को जननी सुरक्षा योजना के तहत राशि भुगतान नहीं होने पर सदर अस्पताल अधीक्षक समेत पीएचसी प्रभारियों से जवाब मांगा गया है। सीएस ने प्रभारियों और अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि समीक्षा में मालूम हुआ है कि कांटी, साहेबगंज, गायघाट, बोचहां, पारू, सकरा और सदर अस्पताल में गर्भवतियों की पे-आईडी नहीं बनी है, जिससे उन्हें जननी सुरक्षा की राशि नहीं मिल रही है।प्रसव पूर्व जांच के लिए निबंधन की संख्या कम होने पर भी सीएस ने प्रभारियों से जवाब तलब किया है। इधर, जिले में दो सीएचसी प्रभारियों को बदलने की सुगबुगाहट चल रही है।
सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। इन प्रभारियों में एक काफी दिनों से छुट्टी पर हैं। उनके छुट्टी पर जाने से सीएचसी के कर्मियों का वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि अब तक विभाग से इसकी अधिसूचना नहीं जारी की गई है।


