नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले चिकित्सक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। आरोप है कि चिकित्सक आदिल ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद दूसरे आरोपी नाजिम ने उसका अपहरण किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने वाले चिकित्सक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
घटना का विवरण
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने 18 अगस्त को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच मे सामने आया कि नाबालिग युवती को मिमलाना रोड पर रहने वाले चिकित्सक आदिल ने अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दूसरे आरोपी नाजिम निवासी मिमलाना रोड कने उसका बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म किया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पीड़िता को लेकर भागने की फिराक में है। पुलिस ने काली नदी पुल के पास आरोपी की घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी नाजिम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी आदिल को शामली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नाजिम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पीड़िता को फोन कर बुलाया था। उसके बाद वह पीडिता को बैठाकर हरिद्वार-मेरठ हाईवे पर एक होटल में ले गया, जहां उसने व उसके दोस्त ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को चालान कर दिया है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।


