मुंगेर के पिस्टलों समेत पुलिस ने तीन तस्कर गिरफ्तार किए
मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार पिस्टल, 6 मैगजीन और 7 तमंचे बरामद हुए हैं। ये तस्कर मेरठ से अवैध हथियारों को यूपी के विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहे थे। आरोपी नितेश पहले भी अवैध शस्त्र के आरोप में जेल जा चुका है।

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों से चार मुंगेर के पिस्टल, 6 खाली मैगजीन, 7 तमंचे, एक कार व एक बाइक बरामद की है। तस्कर मेरठ जनपद से अवैध हथियार यूपी के कई जिलों व उत्तराखंड में डिमांड पर सप्लाई कर रहे थे।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि काली नदी पुल के पास बाइक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। उनके पास अवैध हथियार मौजूद है और उनसे एक व्यक्ति अवैध असलाह लेने के लिए आना वाला है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से आरोपी नितेश सैनी निवासी तहसील रोड थाना सरधना मेरठ, समीर निवासी मजीदपुरा, शहर कोतवाली हापुड़ और उमंग उर्फ देवा चौहान निवासी मटौर थाना दौराला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने चार पिस्टल, छह मैगजीन, सात तमंचे, एक कार, एक बाइक, दो मोबाइल व चार हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपी समीरव उमंग ने बताया कि दोनों मेरठ से एक व्यक्ति से अवैध शस्त्र खरीदकर लाते है। डिमांड के अनुसार मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, शामली व उत्तरखंड के हरिद्वार में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपी नितेश दोनों अन्य आरोपियों से अवैध असलाह लेने के लिए आया था।
पिस्टल की स्रोत
बिहार के मुंगेर से मंगाए जा रहे थे पिस्टल। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद हुए पिस्टल बिहार के मुंगेर से मंगाए गए है। पिस्टलों पर जर्मनी व इटली मेड लिखा हुआ है। आरोपी मेरठ से अवैध पिस्टल खरीदकर लाते थे। मेरठ से 25 हजार रुपये में पिस्टल खरीदते थे। जर्मनी मेड पिस्टल को 70 हजार रुपये में बेचा जाता था। गिरफ्तार आरोपी नितेश मेरठ जनपद से पहले भी अवैध हथियारों की तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।


