राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 12 सितंबर को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की, जिसमें अधिक से अधिक मामलों के समाधान पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के निस्तारण के निर्देश
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 12 सितंबर शनिवार को जनपद मुजफफरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अनुपालन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुज़फ्फरनगर के निर्देशानुसार गुरुवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर, डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, के विश्राम कक्ष में जिला मुजफ्फरनगर के बैंक शाखा प्रबंधक शमनोरमा, सुप्रिया इक्का, अनिल कुमार, उमा शर्मा, पारूल व अन्य बैंको शाखा प्रबंधकों के साथ लोक अदालत के संबंध में बैठक हुई। बैठक में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गए।
जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।


