यशवीर महाराज का ऐलान, कहा-फुलत मदरसे में स्थापित करेंगे शिवलिंग

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में खतौली के मदरसों में धर्मांतरण और हलाला के मामलों ने विवाद को जन्म दिया है। एक युवती ने यशवीर महाराज से मदद मांगी। मदरसे में जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाने की बात कही गई। हाल ही में पुलिस ने मदरसा संचालक के बेटे जुबैर अंसारी को गिरफ्तार किया है।

यशवीर महाराज का ऐलान, कहा-फुलत मदरसे में स्थापित करेंगे शिवलिंग

मुजफ्फरनगर/खतौली। खतौली में रतनपुरी क्षेत्र के दो मदरसे धर्मांतरण और हलाला के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इंदौर की पीड़ित युवती शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद अब बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज की शरण में पहुंच गई है। यशवीर महाराज का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। यशवीर महाराज ने शिवरात्रि के दिन फुलत मदरसे में शिवलिंग की स्थापना और जलाभिषेक करने का ऐलान किया है। युवती द्वारा जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाने की बात कही गई है। शिवरात्रि पर मदरसे में भंडारे और अधिक से अधिक हिंदुओं को जलाभिषेक के लिए पहुंचने को कहा गया है। यशवीर महाराज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदरसे की मान्यता रद कर सील लगाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मंगलवार को यशवीर महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पीड़ित युवती भी महाराज के साथ नजर आ रही है। यशवीर महाराज ने कहा है कि फुलत के दो मदरसों में कई वर्षों से धर्मांतरण जेहाद जारी है। इंदौर की बेटी के साथ हिन्दू बनकर मदरसे में लाकर उसका धर्मांतरण कराया गया। कई महीनों तक मदरसे में कैद रहने के बाद युवती का कई लोगों के साथ निकाह कराने के बाद हलाला कराया गया। पीड़िता ने गाजियाबाद के थाने में मदरसा संचालक मौलाना कलीम सिद्दीकी के अलावा 16 लोगों पर केस दर्ज करा दिया था। केस दर्ज होने के दो महीने तक भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

धर्मांतरण मामले में मदरसा संचालक का बेटा जुबैर अंसारी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। फुलत मदरसे में धर्मांतरण के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मदरसा संचालक के बेटे जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस इस संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी देगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो उसे बरेली जनपद से गिरफ्तार किया है। रात्रि में उसे लेकर पुलिस जनपद में आ जाएगी। फुलत स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया का संचालन मौलाना हफिजुर्रहमान अंसारी और उसका बेटा जुबैर अंसारी कर रहे हैं। आरोप था कि पिता पुत्र ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध तरीके से मदरसे का निर्माण किया है। आरोप था कि मदरसे में रथेडी निवासी राहुल कश्यप का धर्मांतरण कराया गया। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उसके बाद जुबैर अंसारी की तलाकशुदा पत्नी ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर पिता-पुत्र पर मदरसे में अवैध तरीके से धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को इंदौर की युवती ने भी पुलिस कार्यालय पहुंचकर धर्मांतरण, निकाह व हलाला कराने के आरोप लगाए थे। एलआईयू टीम ने फुलत पहुंचकर गहनता से जांच की थी। पुलिस सूत्रों का कहना कि आरोपी जुबैर अंसारी को बरेली से मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर मुजफ्फरनगर आ रही है。

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

धर्मांतरण मामले में पीड़ित युवती ने किसकी मदद मांगी?
पीड़ित युवती ने बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज की मदद मांगी।
Diwakar Jha

लेखक के बारे में

Diwakar Jha

दिवाकर झा पिछले 25 वर्षों से पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ यूनिट से सम्बद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ के पद पर काम कर रहे हैं। जनपद से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जनसमस्याओं, स्थानीय राजनीति और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी खबरें पाठकों के बीच विशेष पहचान रखती है।

परिचय एवं अनुभव
दिवाकर झा प्रिंट मीडिया में एक सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। दिवाकर झा ने अपने पत्रकारिता जीवन में जनपद स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाया है। प्रशासनिक गतिविधियों, स्थानीय राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन समस्याओं, विकास कार्यों एवं राजनीतिक गतिविधियों को दिवाकर झा ने अपनी खबरों के माध्यम से सामने रखा है।

करियर का सफर
दिवाकर झा ने अपने कॅरियर की शुरुआत मेरठ में वर्ष 2000 में कुबेर टाइम्स से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। बाद में 2000 के अंत में दैनिक जागरण के साथ जुड़े। वर्ष 2011 में बिजनौर जनपद में दैनिक जनवाणी समाचार पत्र से जुड़े। वर्ष 2016 में मेरठ में दैनिक जनवाणी में बतौर सिटी चीफ काम करने का मौका मिला। वर्ष 2018 अगस्त में हिन्दुस्तान से जुड़े और बागपत, शामली में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। वर्तमान में दिवाकर झा मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए (मध्यकालीन भारतीय इतिहास), बीएड (शिक्षा शास्त्र) और हिंदी पत्रकारिता में पत्रकारिता में डिप्लोमा।

कॅरियर लक्ष्य
स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर आधारित खबरें, सामाजिक मुद्दों और जनआंदोलनों की कवरेज और आम नागरिकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।