जीआरपी थाने को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र जीआरपी थाने को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

मुजफ्फरनगर के जीआरपी थाना को उत्कृष्ट पुलिसिंग और गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आईएसओ अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी ने इसका निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा और उनकी टीम की सराहना की। इस सम्मान ने थाना के उच्च प्रशासनिक मानकों को मान्यता दी है।

जीआरपी थाने को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र  जीआरपी थाने को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

मुजफ्फरनगर उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं गुणवत्ता प्रबंधन के लिए जीआरपी थाना मुजफ्फरनगर आईएसओ अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी ने सहारनपुर जीआरपी थाने पर आयोजित में प्रदान किया है।मंगलवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी सहारनपुर जीआरपी थाने पर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। आयोजित कार्यक्रम में जीआरपी मुजफ्फरनगर थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा व उनकी टीम भी पहुंची थी। पुलिस महानिदेशक ने जीआरपी थाना मुजफ्फरनगर को आईएसओ अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र प्रदान किया। यह सम्मान थाना स्तर पर उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधन, प्रभावी पुलिसिंग, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, जनसुनवाई की गुणवत्ता, नागरिक सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, कस्टडी संबंधी व्यवस्था, पुलिसकर्मियों हेतु उच्चस्तरीय व्यवस्था, तकनीकी एवं सुरक्षा सुविधाएं तथा सेवा वितरण के उच्च मानकों के सफल अनुपालन का प्रमाण है।

थाना जीआरपी मुजफ्फरनगर ने अपने कार्यों एवं प्रक्रियाओं को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करते हुए पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सहारनपुर देवेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गाजियाबाद अशोक कुमार सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीआरपी थाने को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र जीआरपी थाने को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र