दहेज हत्या में पति समेत चार दोषियों को दस-दस साल की सजा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता नरगिस की हत्या के मामले में कोर्ट ने पति नईम और अन्य तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना 28 मार्च 2023 को हुई थी।

दहेज हत्या में पति समेत चार दोषियों को दस-दस साल की सजा

मुजफ्फरनगर तीन साल पूर्व दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में कोर्ट ने पति समेत चार दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।डीजीसी राजीव शर्मा, एडीजीसी कमल कुमार ने बताया कि शामली के गांव न्यामतुल्लापुर निवासी साबिर अली ने रतनपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी नरगिस की शादी 10 जून 2020 को रतनपुरी निवासी नईम के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष विवाहिता को दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों ने मारपीट कर नरगिस को घर से निकाल दिया था।

बाद में परामर्श केंद्र पर सुलह होने के बाद विवाहिता ससुराल गई थी। आरोप है कि 28 मार्च 2023 को आरोपियों ने नरगिस की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या में पति नईम, ससुर जहूरहसन, सास रुकसाना व देवर इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया। बुधवार को अपर सत्र न्यायालय, एफटीसी-2 की पीठासीन अधिकारी शिव कुमारी ने पति समेत चार आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदहेज हत्या में पति समेत चार दोषियों को दस-दस साल की सजा