मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ होगी 1367 बेटियों की शादी
मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1367 बेटियों की एक साथ शादी होगी। आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पहले दुल्हन को एक लाख रुपये दिए जाते थे, लेकिन अब 64 हजार रुपये उनके खाते में जाएंगे। आयोजन की तिथि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगी।

मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में इस बार करीब 1367 बेटियों की एक साथ शादी होगी। शासन स्तर से जिला समाज कल्याण विभाग को उक्त योजना के तहत 1367 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है। शादी के लिए सभी नौ ब्लाक से आवेदन मांगे जा रहे है। विभाग में करीब 200 से अधिक आवेदन आ चुके है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर शासन स्तर पर कुछ बदलाव किए गए है। पहले प्रत्येक जोडे पर एक लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। जिसमें दुल्हन के खाते में 60 हजार रुपये की धनराशि कन्यादान के रूप में जाती है। वहीं 25 हजार रुपये से पायल, बिछवे आदि अन्य उपहार का सामान दिया जाता है। अब समाज कल्याण विभाग के द्वारा 30 ग्राम की पायल और 10 ग्राम की बिछवे दुल्हन को नहीं दिए जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार उक्त आभूषण के लिए निर्धारित चार हजार रुपये की धनराशि दुल्हन के खाते में जाएगी। इस तरह से दुल्हन को 64 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी। वहीं 21 हजार रुपये के उपहार दिए जाएगे। शासन स्तर से इस बार 1367 बेटियों की शादी कराने का जिला समाज कल्याण विभाग को लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभाग के द्वारा तैयारियां की जा रही है। जयमाला से पहले वर और वधु की बायोमैट्रिक और फेस स्कैनिंग भी होगी।
टेंडर प्रक्रिया और आयोजन की तैयारी
------------------
कोट
शासन से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 1367 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए सभी नौ ब्लाकों से आवेदन मांगे जा रहे है। उक्त कार्यक्रम के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर आयोजन के लिए शासन स्तर से तिथि का चयन किया जाएगा।
-कमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी


