रात के अंधेरे में घर में घुसे युवक ने युवती से की छेड़छाड़

हिन्दुस्तान, मैनपुरी
Follow us on Google News
share

मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ करके जान से मारने की धमकी दी।

रात के अंधेरे में घर में घुसे युवक ने युवती से की छेड़छाड़

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ करके जान से मारने की धमकी दी। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी मौका पाकर भाग निकला। घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की की कि अरमान मलिक नाम का एक युवक रात 9 बजे उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट करके छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की।

उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। इस बीच आरोपी मौका पाकर भाग निकला। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरात के अंधेरे में घर में घुसे युवक ने युवती से की छेड़छाड़