स्वरांजलि से लता मंगेशकर को किया नमन
पीलीभीत में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में एक संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आकांक्षा सिंह को लता मंगेशकर स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया। सभी कलाकारों ने लता जी के विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी और उनके जन्मदिन का जश्न मनाया।

पीलीभीत। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में संगीतमय शाम को सजाया। एक से एक नगमों की प्रस्तुति ने हर किसी का मन मोह लिया। आकांक्षा सिंह का लता मंगेशकर स्मृति अवार्ड और गौरव अग्रवाल, अलका मालपानी को बेस्ट परफारमेंस ऑफ द इवनिंग का पुरस्कार दिया गया।
लता मंगेशकर को पुष्पांजलि
संगीतमय संध्या में लता मंगेशकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। नन्ही अन्वी शाह ने सरस्वती वदंना की। डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा ने लता मंगेशकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कृपा दीक्षित, क्षितिज सक्सेना, राजेश सक्सेना ने आजा तेरी याद आई, नबी अंसारी ने यही है तमन्ना तेरे दर के सामने, रजनी अग्रवाल ने परदेसिया यह सच है पिया, डॉ आदित्य पांडे ने छू लेने दो नाजुक होठों को, डॉ भरत कंचन इरा कंचन ने मेरे प्यार की उम्र हो इतनी सनम, अभ्रांत सिंह ने अब मुझे रात दिन, रनजीत कौर सैहमी ने आओ हुजूर तुमको, गौरव अग्रवाल ने मेरी सांसों में बसा है, डॉक्टर नेहा शर्मा अमित कात्यान ने कोयल क्यों गाए, डॉ प्रदीप कुमार सक्सेना ने गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा गुनगुनाया।
गीतों की प्रस्तुति
अलका मालपानी ने प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से, मंजू सिंह ने दमा दमा मस्त कलंदर, डॉ.नीलिमा शर्मा ने जब चली ठंडी हवा, डॉ. प्रफुल्ल नारायण सक्सेना ने आया सावन झूम के, संदीप सिंह ने याद आ रहा है तेरा प्यार गीतों को पेश किया। डॉ.अक्षत पांडे ने मैं निकला गड्डी ले के, अजीत वाजपेई ने पुकारता चला हूं मैं, डॉ. दीपा मिश्रा और डॉ.अनिल मिश्रा ने आज रपट जाए तो हमें ना उठइओ गीतों की पेशकश की। संचालन डॉ.आदित्य पांडे ने किया। सभी फनकारों ने केक काटकर लता मंगेशकर का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि डॉ. महेश चंद्रा ने विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किया। रवि शर्मा ने महिला बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। डॉ.ज्ञान प्रकाश, डॉ. केएन तिवारी, डॉ. रश्मि प्रकाश, डॉ. परविंदर सिंह सहमी, डॉ. ममता सक्सेना, अजय कुमार, डॉ. उमेश वाष्र्णेय, डॉ ऋचा वार्ष्णेय, डॉ शालिनी त्रिपाठी, डॉ.आस्था कंचन, सुषमा अग्रवाल, पुष्पा सिंह, सपना पांडे, राजीव मालपानी, आशीष अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, संजय बंसल, मधु गुप्ता, संदीप सक्सेना, मुरली अग्रवाल, विभा उपाध्याय, देवेंद्र कन्हैया, पंकज अग्रवाल, सदफ खान, डॉ. डीएन शर्मा, कुमकुम अग्रवाल, रीना अग्रवाल, मधु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

