सीएसए विवि में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में मशरूम की किस्मों, कम्पोस्ट तैयारी, बीज बोने और विपणन की जानकारी दी जाएगी।

सीएसए विवि में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू

कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मशरूम उत्पादन केंद्र में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी एवं पादप रोग विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में मशरूम की विभिन्न किस्मों, कम्पोस्ट तैयार करने, बीज बोने, रखरखाव, कटाई और विपणन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। शिवानी चौधरी ने बर्मीकंपोस्ट बनाने की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसीएसए विवि में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू