पांच स्वर्ण, दो रजत पदक जीतकर मुसाबनी के छात्रों ने किया नाम रोशन
मुसाबनी के स्कूली बच्चों ने जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक जीते। नंदनी टुडू ने 100 मीटर दौड़ में, जबकि सूरज सोरेन ने 5000 मीटर पैदल दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेता रांची में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

मुसाबनी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में मुसाबनी प्रखंड के स्कूली बच्चों ने 5 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।जिसमें 100 मीटर दौड़ में उमवि सुरदा तालाडीह की नंदनी टुडू ने स्वर्ण पदक, 4 गुना 100 मीटर दौड़ में सूरदा तालाडीह स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया,800 मीटर दौड़ में केजीबीवी मुसाबनी की सुमित्रा हासदा ने स्वर्ण तथा इसी विद्यालय की छात्राओं ने 4 गुना 4 सौ मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्लस टू विद्यालय चापरी के सूरज सोरेन ने 5000 मीटर पैदल दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता सभी प्रतिभागी रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक के रूप में मुसाबनी के शिक्षक राजकुमार रोशन, सुब्रत कुमार आदित्य, प्रदीप कुमार महतो, सुजीत कर्ण, शिव शंकर गोप, सुनीता हासदा, शिल्पा पूर्ति आदि शामिल थे।


