मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, सामने आई निर्मम हत्या की वजह

Oct 15, 2019 04:11 pm ISTShankar Pandit लाइव हिन्दुस्तान टीम, मुर्शिदाबाद
share

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और हत्या की वजह भी सामने आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।...

मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड की सुलझी गुत्थी, सामने आई निर्मम हत्या की वजह

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और हत्या की वजह भी सामने आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। 

मुर्शिदाबाद के एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि मंगलवार की सुबह जिले के साहपुर इलाके के सागरडीह से पेशे से राजमिस्त्री उत्पल बेहरा को गिरफ्तार किया गया। 

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को दूर्गा पूजा के दौरान मुर्शिदाबाद जिले में बंधु प्रकाश पाल, उसकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी और 6 साल के बेटे की हत्या कर दी गई थी। आठ अक्टूबर को 35 साल के प्रकाश पाल, उसकी पत्नी ब्यूटी पाल (28) और बेटे अंगन मंगलवार को मृत पाया गया था। प्रकाश और उसकी पत्नी को चाकू से घोंप कर मारा गया था, वहीं उसके बेटे को तौलिये से गला घोंटकर। बीजेपी ने पाल को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया था। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजमिस्त्री उत्पल बेहरा ने पाल को दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए पैसे दिए थे। हालांकि, पाल ने एक बीमा पॉलिसी के पैसे के रिसिप्ट दे दिए, मगर दूसरी पॉलिसि का उसने रिसिप्ट नहीं दिया। इसे लेकर पिछले कुछ सप्ताह से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। यहां तक कि पाल ने आरोपी का अपमान भी किया था। इसी अपमान की वजह से बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला लिया। 

पुलिस ने दावा किया कि बेहरा ने जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें कि पाल और उसके परिवार की हत्या के बाद बंगाल में बीजेपी ने टीएमसी पर हमला बोला था। 

Shankar Pandit

लेखक के बारे में

Shankar Pandit
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।