घोटाला खोलने के लिए अभिलेखों का मिलान शुरू
मुरादाबाद मंडल में सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने के मामले में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने सख्त कदम उठाए हैं। सभी जिलों से जमीन का रिकार्ड मांगा गया है और 1359 फसली खतौनी के आधार पर मिलान होगा। इससे जमीनों की गड़बड़ियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

मुरादाबाद मंडल में सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने को लेकर मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। एक तय फार्मेट पर सभी जिलों से जमीनों का रिकार्ड मांगा गया है। जिसका 1359 फसली खतौनी के आधार पर मिलान करवाया जाएगा। संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बिजनौर में जिन तहसीलों में पूर्व में गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन सभी तहसीलों से रिकार्ड मिलान होगा। मंडलायुक्त ने बताया कि दो साल पहले भी उन्होने सरकारी सार्वजनिक जमीन का रिकार्ड मांगा था इसके लिए एक फार्मेट भी जारी किया पर वह कहीं से प्राप्त नहीं हुआ पूरा तैयार नहीं किया जा सका।
अब फिर यह प्रयास है कि जमीनो की जो गड़बड़ी हैं उनको दूर करने के लिए पहले रिकार्ड को देखा जाए। इसके लिए 1359 फसली खतौनी आधार वर्ष से मिलान होगा। अभिलेखों से मिलान के बाद जहां जरूरत होगी उसकी पैमाइश करवाई जााएगी।


