जमालपुर के मजदूर का चंदौली में मिला शव, चक्काजाम
स्मार्ट लर्निंग एवं रिसर्च, रिज्यूमे एवं प्रोफेशनल पोर्टफोलियो तैयार करने, प्रेजेंटेशन बनाने,स्मार्ट लर्निंग एवं रिसर्च, रिज्यूमे एवं प्रोफेशनल पोर्टफ
जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव निवासी 26 वर्षीय अजय बियार का शव चंदौली के अकोढ़वा गांव स्थित तालाब में उतराया मिला। परिजनों ने चंदौली पहुंचकर शव की शिनाख्त की, उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घरवाले शव लेकर देर शाम जमालपुर गोगहरा गांव पहुंचे।
घटना का विवरण
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने जमालपुर थाना मोड़ चौराहे पर सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिए। मृतक की पत्नी नगीना देवी ने बताया कि उसके पति को गांव के ही दो लोग दस अगस्त को मजदूरी करने के लिए साथ लेकर गए थे। उसके बाद पति वापस नहीं लौटे। पत्नी ने पति के लापता होने की जमालपुर थाने में तहरीर देकर तलाश कराने की मांग की। तभी बुधवार को चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के अकोढ़वा गांव स्थित तालाब में पति के शव मिलने की जानकारी सोशल मीडिया से हुई।
परिजनों का गुस्सा
चंदौली पहुंचाकर शव की शिनाख्त लापता पति अजय के रुप में की। आरोप हैकि दोनों आरोपियों ने पति की हत्या की है। घटना के कुछ दिन पूर्व पति को मारकर फेंकने की धमकी दिए थे। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बबुरी थाने पर कार्रवाई न होने से मृतक के परिजनों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिए। सूचना पर जमालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार मय हमराही संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने चक्काजाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कहाकि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर लगभग दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। मृतक को दो वर्षीय एक पुत्र और एक पुत्री है।


