दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति व सौतन की हत्या
दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति व सौतन की हत्यादूसरी पत्नी ने प्रेमी के मिलकर कराई थी पतिदूसरी पत्नी ने प्रेमी के मिलकर कराई थी पतिदूसर

हाथरस, कार्यालय संवाददाता। सादाबाद के इस्लामनगर में रिटायर्ड फौजी और उसकी पहली पत्नी की हत्या दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। प्रेमी अपने साथ तीन अन्य दोस्तों को लेकर आया और दंपति की निर्मम हत्या कर डाली। दूसरी पत्नी ने संपत्ति बेचकर 20 लाख रुपये देने का वायदा किया था। हत्यारोपियों ने घर से लूटे गए जेवरात आपस में बांट लिए थे। बुधवार को पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कस्बा सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर में 26 सितम्बर को शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना उर्फ सद्दो की उनके मकान की प्रथम मंजिल पर धारदार एवं नुकीले हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने वारदात के दौरान घर की अलमारी एवं बक्सों को खंगालकर आभूषण, नकदी एवं घड़ी भी लूट ली थी। इस मामले में मृतक के भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने कुल सात टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने गहनता से जांच-पड़ताल की。
पहली पत्नी के संतान न होने पर की थी दूसरी शादी
बुधवार को एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि शमसुद्दीन की पहली शादी हाथरस से हुई थी, लेकिन पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी। इसलिए फौजी शमसुद्दीन ने आगरा की रहने वाली सीमा से दूसरी शादी कर ली। दोनों के लिए अलग-अलग घर बना दिये। दोनों अलग अलग मकान में रह रही थीं। शादी के बाद सीमा ने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन काफी लंबे समय से सीमा के सिकंदरा, जिला आगरा के रहने वाले गौरव से प्रेम संबंध हो गये। सीमा किसी भी तरह से अपने पति और उसकी पहली पत्नी को रास्ते के हटाना चाहती थी। ताकि वह पूरी संपत्ति की मालिक बन सके और गौरव के साथ अपना बाकी जीवन व्यतीत कर सके。
हत्या के बाद जेवर-नगदी के अलावा 20 लाख का दिया लालच
एसपी के मुताबिक सीमा ने पति और सौतन को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी गौरव से कहा था कि हत्या के समय घर से जो भी नगदी और जेवरात मिलेंगे उन्हें आपस में बांट लें। हत्या के बाद जब हालात सामान्य हो जाएंगे तब वह एक प्लाट बेचकर बीस लाख रुपये अलग से देगी। इसलिए गौरव ने अपने साथ दो हिस्ट्रीशीटर सहित कुल चार लोगों को जोड़ा। 26 सितम्बर की रात करीब तीन बजे रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी की हत्या कर डाली। जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गये।
पुलिस ने ढाबे से पकड़े गए दो आरोपी
बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सादाबाद विजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दोहरे हत्याकाण्ड से सम्बन्धित दो व्यक्ति आगरा-हाथरस मार्ग पर बन्द पड़े अर्चना ढाबे के पास मोटरसाइकिल सहित खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबन्दी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनके नाम संजय तथा चीनी प्यारे उर्फ रामप्रकाश उर्फ भूरी सिंह सामने आए। जिसके उपरान्त घटना में शामिल अभियुक्ता सीमा को गिरफ्तार किया गया।
यक्ष एप से हुई पहचान
पुलिस को आरोपियों के फुट प्रिन्ट व सीसीटीवी से सुराग मिला। उसके बाद पुलिस ने अपने यक्ष एप का सहारा लिया। पुलिस की 07 पुलिस टीमों ने करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर घटना को जोड़ती चली गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त छुरा, रक्तरंजित कपड़े, लूटे गए आभूषण, नकदी एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
सिकंदरा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी संजय जनपद पुत्र मुंशीलाल बघेल निवासी चर्च रोड, नई आबादी, भोपाल कुंज सिकन्दरा और चीनी प्यारे उर्फ रामप्रकाश उर्फ भूरी सिंह पुत्र छोटेलाल उर्फ गंगा प्रसाद, निवासी नगला दयाराम, थाना जलेसर, जनपद एटा को पकड़ा है। दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने इनसे हत्या में प्रयुक्त 01 छुरा, 01 पैंट, 01 गमछा एवं 01 चुन्नी, रक्तरंजित बरामद की है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त 01 नीले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल। 02 गलाबन्द, लाल कपड़े में जड़े हुए। 04 कान की बालियां, 05 अंगूठी, 01 लॉकेट एवं 01 जंजीर के अलावा चांदी के आभूषण और चार हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं। अभी सीमा का प्रेमी गौरव और उदयवीर दोनों फरार हैं।
सरकारी नौकरी देखकर खुद से उम्र में बड़े फौजी से की थी शादी
-शादी के कुछ समय बाद से ही सीमा के हो गए गौरव से प्रेम संबंध
-दो मकान और एक प्लाट के चक्कर में बुना हत्या का तानाबाना
हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सीमा ने शमसुद्दीन फौजी से शादी केवल संपत्ति के लिए की थी। सीमा और शमसुद्दीन के बीच 27 साल उम्र का बड़ा फासला था। इसलिए सीमा तीन बच्चे होने के बाद अपने पति शमसुद्दीन से पीछा छुड़ाना चाहती थी। वह आगे की जिंदगी अपने प्रेमी गौरव के साथ बिताने की योजना बना चुकी थी, क्योकि सीमा और गौरव दोनों ही एक ही उम्र के हैं।
गौरव के मकान में किराये पर रहा था सीमा का भाई
पुलिस की मानें तो सीमा और गौरव के करीब सात साल से प्रेम संबंध थे। गौरव सिकंदरारा के चर्च रोड नई आबादी इलाके में रहता है। करीब सात आठ साल पहले सीमा का भाई गौरव के मकान में किराये पर रहता था। उस समय सीमा अपने भाई से मिलने के लिए जाती थी। तभी गौरव और सीमा के बीच प्रेम संबंध हो गये। उसके बाद दोनों के बीच प्यार और गहरा होता चला गया।
कई बार सादाबाद आए शातिर,नहीं मिला मौका
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमा ने पहले ही अपने पति और अपनी सौतन की हत्या की योजना बना रखी थी। कई बार गौरव अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्तों के साथ सादाबाद में फौजी और उसकी पत्नी की हत्या करने के लिए आया, मगर ऐसा मौका नहीं मिला कि वह वारदात को अंजाम दे सके। इसलिए गौरव करीब छह बार अपने दोस्तों के साथ खाली हाथ लौट गया। मगर 26 सितम्बर को उसे मौका मिल गया और हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
सीमा ने खुलवा दिया था झीने का दरवाजा
पुलिस की मानें तो सीमा पूरा प्लान तैयार कर चुकी थी। उसने अपने पति फौजी से कहा कि वह रात को उससे मिलने के लिए आएगी। इसलिए झीने का दरवाजा खुला रखना। मामला पति पत्नी का था। फौजी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी ही पत्नी हत्या करना चाहती है। इसलिए फौजी ने दरवाजा खुला रखा। रात को सीमा अपने प्रेमी और हत्यारोपियों को लेकर घर के अंदर दाखिल हो गई। बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह थाना सादाबाद ,धीरज गौतम, एसओजी प्रभारी ,सुरेन्द्र कुमार प्रभारी एण्टी थेफ्ट,एसओ सहपऊ मयंक चौधरी शामिल रहे।
फोटो कैप्शन-
13- हत्याकांड का खुलासा करते एसपी चिंरजीवनाथ सिन्हा और सीओ सादाबाद योगेन्द्र कृष्ण नारायण

