हत्यारोपी चाचा-भतीजे गिरफ्तार, हंसिया बरामद
जसपुरा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते देवर और भतीजे ने गीता नामक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या का औजार हसिया बरामद किया।

पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चार दिन पहले देवर और भतीजे ने महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आला कत्ल हसिया बरामद कर लिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के फकीरा डेरा निवासी गीता पत्नी राजबहादुर का चार सितंबर को मामूली बात को लेकर देवर और उसके भतीजे से विवाद हो गया था। जिस पर दोनो लोगो ने गीता के ऊपर धारदार हथियार हसिया से मार कर हत्या कर दी थी।
मृतका के पति राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने देवर रामबहादुर, और भतीजे राजू उर्फ राजेद्र पुत्र शिवलोचन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। राजबहादुर के मुताविक दोनो आरोपी चाचा भतीजे है। सोमवार को पुलिस चेकिग कर रही थी। तभी गौलीकलां मार्ग पर दोनो लोग कही जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आला कत्ल हसिया बरामद कर लिया। पुलिस टीम में जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह,कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल अनेन्द्र और महिला कांस्टेबल आरती गुप्ता शामिल रहीं।


