विवाहिता का शव पहुंचा रेणुकूट
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
विवाहिता का शव पहुंचा रेणुकूट विवाहिता का शव पहुंचा रेणुकूट विवाहिता का शव पहुंचा रेणुकूट विवाहिता का शव पहुंचा रेणुकूट विवाहिता का शव पहुंचा रेणुकूट

रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट निवासी विवाहिता का शव बुधवार को रेणुकूट पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजनों ने उसका रेणुकूट में ही उसका दाह संस्कार किया। मृतका के पिता बद्रीनारायण के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या उसके पति ने राजस्थान के बहड़ोर में की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2021 में मऊ जिला निवासी इंजीनियर धर्मेंद्र सोनी से हुई थी।


