साहिबगंज निवासी युवक की पीरपैंती में गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मृतक उत्तम पीरपैंती स्थित अपने ससुराल आया था बाराहाट बाजार से सामान खरीद वापस जा

साहिबगंज निवासी युवक की पीरपैंती में गोली मारकर हत्या

साहिबगंज निवासी युवक की पीरपैंती में गोली मारकर हत्या मृतक उत्तम पीरपैंती स्थित अपने ससुराल आया था

बाराहाट बाजार से सामान खरीद वापस जा रहा था

पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

मामले का विवरण

पीरपैंती (भागलपुर), निज संवाददाता। बाराहाट-कहलगांव मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह पचरुखी मोड़ के पास एक बाइक सवार को दूसरी बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोली मार दी। चारों अपराधी मृतक के पीछे बाइक से आ रहे थे। जैसे ही करीब आए कमर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। मृतक की पहचान उत्तम कुमार यादव (35) झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत शोभनपुर भट्ठा दियारा निवासी के रूप में हुई है। वह पीरपैंती प्रखंड के दौलतपुर स्थित अपने ससुराल आया था।

उत्तम के साथ बाइक पर एक और व्यक्ति था जो बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से जख्मी उत्तम को पीरपैंती रेफरल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण आपसी रंजिश बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस अभी ससुराल और मृतक के घरवालों से पूरी जानकारी ले रही है। पुलिस कुछ स्पस्ट नहीं बता रही है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है उसके अनुसार उत्तम अपने ससुराल से बाइक लेकर बिजली का सामान खरीदने के लिए बाराहाट बाजार गया था। सामान खरीदकर वह वापस आ रहा था। इसी क्रम में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया या है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

घटना के बाद की कार्रवाई

घटना के बाद पहुंची एफएसएल की टीम

घटना के बाद एफएसएल की टीम भी भागलपुर से पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु भी ईशीपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा हैं। मृतक के परिजनों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है।

मृतक के भाई एवं निजी बैंक में मैंनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि वे रिकवरी एजेंट थे, जिसकी अपराधियों ने हत्या कर दी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर थे और पिता राजगृह यादव किसान हैं। भाई की पत्नी राजनंदनी देवी दौलतपुर के राजकुमार यादव की पुत्री है। दोनों को एक पुत्री भी है。

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦उत्तम कुमार यादव की हत्या किस कारण से हुई?−
उत्तम कुमार यादव की हत्या का कारण आपसी रंजिश बतायी जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाहिबगंज निवासी युवक की पीरपैंती में गोली मारकर हत्या