सरैया में तांत्रिक की हत्या, चार हिरासत में
सरैया के सुपना चौर में तांत्रिक अर्जुन सहनी (55) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा और परिजनों से पूछताछ की। अर्जुन की हत्या की आशंका चार पड़ोसियों पर जताई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया के सुपना चौर में झारफूंक करने वाले तांत्रिक अर्जुन सहनी (55) की हत्या कर दी गई। गांव के चौर में मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर एसडीपीओ अभिजीत कौर, थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पड़ोस के चार लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस उनको हिरासत में लेकर थाना ले आई। एफएसएल, डीआईयू तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
परिजनों के बयान
अर्जुन के पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयान में गांव के चार लोगों को आरोपित किया है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि हिरासत में लिए गए चारों युवक निर्दोष हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक आरोपित के भाई की 15 दिन पूर्व गुजरात में करंट लगने से मौत हो गई थी। इससे पूरा परिवार अब भी शोक में है।
अर्जुन की खुदाई
रात में शौच के लिए निकले थे, सुबह मिला शव :
परिजनों ने बताया कि अर्जुन कारीख बाबा की पूजा कराने के साथ-साथ झाड़-फूंक का कार्य करते थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वे देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि वे अक्सर रात में लोगों के बुलावे पर झाड़-फूंक के लिए भी चले जाते थे,। इसलिए रात में उनकी खोजबीन नहीं की। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सुपना चौर में उनकी लाश देखी। मामले में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि चेहरा खून से लथपथ था तथा कान और नाक से खून निकल रहा था। चेहरे पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


