जौनपुर के युवक की हरियाणा में चाकू घोपकर हत्या
हिन्दुस्तान, जौनपुर
गुरुग्राम में चाकू मारे जाने से 26 वर्षीय सुजीत कुमार की हत्या हो गई। सुजीत के परिवार में कोहराम मच गया है, क्योंकि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और शादीशुदा नहीं था। उसके भाई ने शव लेने के लिए गुरुग्राम की यात्रा की है। गांव में शोक का माहौल हैं।

जौनपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुकुरीपुर ग्राम सभा के कोप खुर्द गांव निवासी 26 वर्षीय सुजीत कुमार पुत्र सुनील कुमार खरवार की गुरुग्राम में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो भाइयों की शादी हो चुकी है, जबकि सुजीत की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता सुनील कुमार किसान हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक का भाई शव लेने के लिए गुरुग्राम रवाना हो गया है। युवक की हत्या की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है।
परिजन घटना की पूरी जानकारी और शव के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। फोन से बातचीत के दौरान मृतक के भाई प्रदीप कुमार खरवार ने बताया कि शव मिल गया है। शनिवार तक डोभी पहुंचेंगे।


