साधू का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर रोका, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
झोंपड़ी में साधू भाय सिंह की हत्या के बाद उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन कादरगंज गंगा घाट पहुंचे, लेकिन क्रिया करने से पहले आरोपियों की जान की मांग को लेकर गहमागहमी थी।

झोंपड़ी में जलाकर हुई साधू भाय सिंह की हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने कादरगंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। साधू के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनका एनकांउटर करने की मांग कर डाली। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई। साधू की हत्या के मामले में पीड़ित बड़े भाई कल्लू ने सिकंदरपुर वैश्य थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की चिन्हित करने में लगी है। बुधवार को साधू भाय सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव कादरगंज पुख्ता लेकर पहुंचे। इसके बाद गांव के पास ही कादरगंज गंगा घाट पर शव को अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे, तभी उन्हें पता चला कि, महिला के शव का पोस्टमार्टम परिजनों ने अभी नहीं किया है और उनके परिजन आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं।
यह जानकारी मिलने पर साधू के परिजनों ने भी साधू के शव का अंतिम संस्कर रोक दिया और वह भी आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करने लगे। मृत साधू भाय सिंह के भतीजे संदीप ठाकुर ने बताया कि, पुलिस हमारे चाचा के हत्या आरोपियों का एनकाउंटर करे, जब तक यह नहीं होगा तब तक हम लोग भी चाचा भाय सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। समाचार भेजे जाने तक गंगा घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था।


