प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद ट्रेन-बस से सीकर भागे शूटर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के बाद तीन हमलावर राजस्थान के सीकर में छिप गए थे। पुलिस ने उनका सुराग मिलने पर सीकर की छापेमारी की लेकिन हमलावर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने तीनों की पहचान कर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। घटनाक्रम में एक नाबालिग का नाम भी शामिल है।

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद ट्रेन-बस से सीकर भागे शूटर

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के बाद तीनों हमलावर राजस्थान के सीकर में छिपे थे। शूटरों ने दिल्ली से सीकर तक पहुंचने के लिए पहले ट्रेन फिर बस का सहारा लिया। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस सीकर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों होटल से फरार हो चुके थे। हमलावर होटल के वाईफाई से हैंडलर के संपर्क में बने हुए थे। जांच से जुड़े पुलिस के सूत्रों ने बताया कि प्रमोद की हत्या में शामिल तीनों हमलावरों की पहचान हो गई है। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच में मालूम हुआ कि बाइक सवार नाबालिग घटना से पहले बहादुरगढ़ में रुका था। वह बुधवार रात होटल में पहुंचा जहां दो शूटर पहले से मौजूद थे। रात में हिमांशु भाऊ के निर्देश पर किसी शख्स ने चोरी की बाइक पहुंचाई। इससे वे जिम का रास्ता देखने के लिए गए। पुलिस ने बताया कि वे बस से गोहाना पहुंचे। यहां एक दोस्त ने कार से उन्हें गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद तीनों बस से सीकर पहुंचे। तीनों शूटर सीकर के एक होटल में ठहरे थे। यहां कमरा लेने के लिए आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। आरोपी यहां रात भर रुके और फिर होटल के वाईफाई का इस्तेमाल कर स्नैपचैट और सिग्नल ऐप से बात की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां की आईपीडीआर लेकर हमलावरों के सहयोगी की तलाश की जा रही है。

गुजरात की तरफ भागे आरोपी

पुलिस के अनुसार, हमलावर सीकर से गुजरात की तरफ भागे हैं। पुलिस ने कार देने वाले शख्स को अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रापर्टी डीलर प्रमोद की गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी विदेश में छिपे हिमांशु भाऊ ने ली थी। फिलहाल इस हत्याकांड में पुलिस बाइक सवार तीनों शख्स की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Hemant Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Hemant Kumar Pandey

शॉर्ट बायो : हेमंत कुमार पांडेय वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान अखबार के दिल्ली संस्करण में क्राइम, कानून एवं राजनीतिक-सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
हेमंत कुमार पांडेय राजधानी दिल्ली की क्राइम रिपोर्टिंग में स्थापित नाम हैं। वह वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2013 से हिंदु्स्तान दिल्ली टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान अपराध के बदलते ट्रेंड पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं। खासतौर पर आर्थिक अपराध और साइबर अपराध। उन्होंने वर्ष 2017 से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों पर रिपोर्टिंग किया है। इस बीते दस सालों में क्राइम की कई बड़ी ब्रेकिंग की जिसमें बुराड़ी में बसपा नेता समेत छह की हत्या, श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस, एआई के इस्तेमाल सुलझा हत्या का मामला और महिला कांस्टेबल का दो साल बाद मिला कंकाल आदि खबरें प्रमुख हैं।


करियर का सफर
हेमंत ने करियर की शुरुआत में प्रथम प्रवक्ता मैगजीन के लिए रिपोर्टिंग की। फिर वर्ष 2009 में डीएलए नाम के सांध्य कालीन अखबार से करियर की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष वह 2011 में न्यूज एजेंसी आईएएनएस की टीम का हिस्सा बने। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं समसामयिकी मुद्दों से जुड़ी खबरों का अनुवाद करने का अनुभव मिला। फिर वर्ष 2013 जनवरी में दैनिक भाष्कर की दिल्ली और अक्तूबर में हिंदुस्तान दिल्ली टीम का हिस्सा बने।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
हेमंत ने B.Sc (बायोलॉजी) के बीएड एवं मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान इतिहास, भूगोल, अर्थ व्यवस्था, समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और सामाजिक समस्याओं को लेकर एक समझ विकसित हुई। क्राइम रिपोर्टिंग के दौरान इससे सहायता मिली।


क्राइम रिपोर्टिंग एवं इसके आयाम
हेमंत की क्राइम रिपोर्टिंग के विभिन्न पक्षों पर गहरी पकड़ है। खासतौर पर कानून के प्रति समझ एवं पुलिस विभाग में अंदर तक पैठ है जिसकी वजह से एक्सक्लूसिव खबरें सही तथ्यों के साथ निकालकर पाठकों के लिए लाते हैं। हेमंत की रिपोर्टिंग सही और सटीक तथ्यों पर टिकी है।


विशेषज्ञता
साइबर क्राइम, आर्थिक अपराध, गैंगवार

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद ट्रेन-बस से सीकर भागे शूटर