सगे भाइयों पर पुजारी की हत्या की एफआईआर
हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर गांव के पुजारी की गला दबाकर और दाहिनी

हमीरपुर, संवाददाता। थाना ललपुरा के मोराकांदर गांव के पुजारी की गला दबाकर और दाहिनी आंख फोड़कर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को पुजारी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।थाना ललपुरा के अछपुरा बहदीना गांव में बेतवा नदी के तट पर गुनु बाबा का मंदिर है, जिसमें मोराकांदर गांव निवासी 75 वर्षीय लल्लू प्रजापति उर्फ आत्मानंद राम महाराज पुजारी था। रविवार की सुबह पुजारी का शव मंदिर के परिसर में मिलने से सनसनी मच गई थी।
शरीर में चोटों के निशान देखकर हत्या के कयास लगाए जा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र काली प्रसाद की तहरीर के आधार पर परसनी गांव निवासी अच्छेलाल निषाद के दो पुत्रों महेश और रामविलाश के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही दोनों भाइयों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दबिशें देनी शुरू कर दी है।


