विवाहिता की हत्या कर कार से शव ठिकाने लगाया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सीतापुर के वकील के साथ युवती ने पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह विवाहिता की हत्या कर कार से शव ठिकाने लगाया

विवाहिता की हत्या कर कार से शव ठिकाने लगाया

इटौंजा में दहेज प्रताड़ना में नवविवाहिता की हत्या कर ससुरालीजन कार में शव डालकर ठिकाने लगाने जा रहे थे। विवाहिता का पांच माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। इटौंजा पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ससुर, ननद और एक अन्य को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी पति व अन्य लोग कार से शव लेकर फरार हैं। आरोपी पड़ोसियों को यह बताकर निकले हैं कि वह अमरनाथ यात्रा जा रहे हैं। बीकेटी पुलिस को सीसीटीवी से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस टीम आरोपियों और शव की तलाश में जुटी है। सीतापुर तानसेनगंज के वाल्दा रोड निवासी पवन कुमार कश्यप के मुताबिक उनकी बेटी हिमांशी का पांच माह पहले अटरिया बिरसिंहपुर गांव के वकील प्रदीप गौड़ से प्रेम विवाह हुआ था। प्रदीप वर्तमान में इटौंजा चौराहा हाईवे के पास निजी मकान में परिजनों के साथ रहता है। पवन का आरोप है कि विवाह के दो माह बाद से ससुरालीजन बेटी को दहेज की मांग के लिए मारने पीटने और परेशान करने लगे। उनके मुताबिक शनिवार रात में बेटी हिमांशी ने मोबाइल से सूचना दी थी कि ससुरालीजनों ने उसे पीटा है। उनके साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है।

घर पर ताला लगा, सबके मोबाइल बंद मिले

घबराए पवन रविवार सुबह ही इटौंजा में बेटी के ससुराल पहुंचे, लेकिन घर पर कोई नहीं था। बेटी समेत सभी के मोबाइल भी बंद थे। वह घबरा गए। तुरंत ही पत्नी बच्चे के साथ इटौंजा थाने पहुंचे। पुलिस वालों को लिखित में पूरी जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही आरोपी के घर पहुंचकर जांच शुरू की। घर पर कोई नहीं था तो पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली। जांच आगे जारी रखते हुए आरोपी प्रदीप के पिता, बड़ी बहन और एक भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

बीकेटी एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि जब्त डीवीआर में शनिवार रात से कुछ घंटे की सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध करतूतें कैद मिली हैं। कुछ अनहोनी वाली चीख पुकार के साथ ही कार में विवाहिता का शव रखते देखा गया है। आरोपी पड़ोस के लोगों को यह बताकर कार से निकले हैं कि वह सब लोग अमरनाथ दर्शन को जा रहे हैं। एसीपी के मुताबिक हिरासत में लिए गए ससुर व अन्य से भी कुछ अहम जानकारी हासिल हुई है। कार से फरार आरोपी पति व अन्य के साथ विवाहित के शव की तलाश की जा रही है。

सामान्य प्रश्न

इस घटना में मुख्य आरोपी कौन है?
मुख्य आरोपी पति है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।