लापता युवक की ईंटों से कूचकर हत्या

हिन्दुस्तान, बागपत
share

बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव से दो अक्टूबर से लापता युवक अजय यादव की हत्या कर Friends ने ईंटों से कुचल दिया। शव को घिटौरा के जंगल में फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिवार में कोहराम मच गया।

लापता युवक की ईंटों से कूचकर हत्या

बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव से बीते दो अक्टूबर से लापता युवक की उसके ही दोस्तों ने ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी और शव को घिटौरा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। ​गढ़ी कलंजरी निवासी अजय यादव दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के एक सब रजिस्ट्रार के यहाँ चालक (ड्राइवर) का काम करता था। मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि दो अक्टूबर की रात करीब आठ बजे गांव का ही लवदीप, अजय को पार्टी करने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था।

उसके साथ पुरनपुर नवादा निवासी अमित भी था। इसके बाद से अजय वापस घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आने लगा। ​परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसकी निशानदेही पर घिटौरा के जंगल में स्थित एक खेत से अजय का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ​थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पहले अजय के साथ शराब का सेवन किया और फिर किसी बात को लेकर ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, युवक की हत्या होने का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर विलाप कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलापता युवक की ईंटों से कूचकर हत्या