पूर्णिया: महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या, बहियार से शव बरामद

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया/ हरदा हिटी। शादीशुदा महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई

पूर्णिया: महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या, बहियार से शव बरामद

पूर्णिया/ हरदा हिटी। शादीशुदा महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई है। घर से करीब 200 मीटर दूर बहियार से शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान नासरिन खातून (22) के रूप में की गई है। परिजनों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मरंगा थाना के हरदा पीरगंज की है। मृतका के पिता हबीबुर्रहमान ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी बेटी की शादी मुफस्सिल थाना के उचितपुर निवासी मो मोसिन से हुई थी। जिससे उसे डेढ़ साल का बेटा है। शादी के बाद से ससुराल वाले महिला को दहेज के प्रताड़ित करने लगे थे।

जिसके बाद करीब सवा साल से मृतका हरदा पीरगंज स्थित अपने मायके में रह रही थी। गुरूवार रात करीब मोसिन अपनी पत्नी को फोन कर पीरगंज आया था। मृतका की मां ने दोनों को कमरे में देखा था। फिर करीब 11:30 बजे रात को जब बच्चों ने रोना शुरू किया तो मृतका के माता-पिता उसके कमरे की ओर गए तो बेटी- दामाद को गायब पाया। इसके बाद दोनों को फोन लगाने लगे तो स्वीच ऑफ पाया गया। काफी खोजबीन के बाद बेटी की लाश बहियार से बरामद की गयी। इस बात की सूचना केहाट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्णिया: महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या, बहियार से शव बरामद