भट्ठा श्रमिक की पीटकर हत्या के मामले में भेजा जेल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के चौबेपुर में हड़ियाडीह ईंट भट्ठे पर मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने भट्ठा मालिक अजय सिंह और उसके साथी विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मजदूर की लाश 21 अगस्त को गोसाईंपुर में पाई गई थी, जो पिटाई के बाद बेहोश होकर रास्ते में ही मर गया।

भट्ठा श्रमिक की पीटकर हत्या के मामले में भेजा जेल

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौबेपुर के हड़ियाडीह ईंट भट्ठे पर मजदूर को पेड़ से बांधकर पीटकर हत्या करने के मामले में चोलापुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपियों में शिवदशा निवासी भट्ठा मालिक अजय सिंह और उसका दोस्त गरथौली निवासी विशाल सिंह हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद की गई है। एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में जानकारी दी। बताया कि गोसाईंपुर (चोलापुर) में बीते 21 अगस्त को एक मजदूर की लाश मिलने की घटना में बुधवार को नया खुलासा हुआ था।

भट्ठा मालिक ने बीते 20 अगस्त को अपने साथी के साथ मजदूर को चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पीटा। फिर पिटाई से बेहोश मजदूर को गोसाईपुर के बड़कीबारी स्थित उसकी ससुराल लेकर चले। रास्ते में उसकी मौत हो गई तो लाश गोसाईपुर में धान के खेत में फेंककर भाग निकले थे। बुधवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कराया और भट्ठा मालिक एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभट्ठा श्रमिक की पीटकर हत्या के मामले में भेजा जेल