हेमंत हत्याकांड: पुराने विवाद में की थी हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तार
हेमंत हत्याकांड: पुराने विवाद में की थी हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तारहेमंत हत्याकांड: पुराने विवाद में की थी हत्या, भाई-भाभी गिरफ्तारहेमंत हत्याकांड: पुरान

थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द निवासी हेमंत सिंह की हत्या के मामले में कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने सोमवार को भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व विवाद के चलते हेमंत सिंह की गले में फंदा डालकर हत्या करने और शव को शिकारपुर क्षेत्र की काली नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि विगत दिनों शिकारपुर की काली नदी में गांव अच्छेजा खुर्द निवासी 50 वर्षीय हेमंत सिंह का शव मिला था। मामले में मृतक के बेटे सहदेव ने थाना खुर्जा नगर में तहरीर देकर ताऊ मुकेश(मृतक का भाई), ताई लोकेन्द्री(मृतक की भाभी), मामा दशरथ सिंह और ताऊ का दामाद मनोज पर पिता हेमंत सिंह की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने का आरोप लगाया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सोमवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस ने ताऊ मुकेश कुमार और ताई लोकेन्द्री को झमका फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हेमंत सिंह से पूर्व में किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने हेमंत की गले में फंदा डालकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को शिकारपुर क्षेत्र में काली नदी में फेंककर फरार हो गए। गिरफ्तार मुकेश कुमार गांव अच्छेजा खुर्द का निवासी है और वह अपनी पत्नी लोकेंद्री के साथ वर्तमान में सेक्टर-37 नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।


