बेगूसराय में घर से युवक का अपहरण बाद गोली मार की हत्या

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में 18 वर्षीय साजन कुमार की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उसे लिट्टी चोखा खाने के बहाने बाइक पर बुलाया और उसके सिर में गोली मार दी। शव को हंडालपुर बहियार में फेंका गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेगूसराय में घर से  युवक का अपहरण बाद गोली मार की हत्या
बेगूसराय में घर से युवक का अपहरण बाद गोली मार की हत्या

भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में शुक्रवार की करीब साढ़े आठ बजे रात में 18 वर्षीय साजन कुमार उर्फ गोलू को चौक पर लिट्टी चोखा खाने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने उसे बाइक बैठा लिया और दूर ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद बदमाशों ने शव को हंडालपुर बहियार में ले जाकर शव को झाड़ी में फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ही मृतक की मां को मोबाइल से जानकारी दी कि उसके बेटे की गोली मार हत्या कर दी गईं है। मृतक अरविंद पासवान का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंडालपुर बहियार से शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक का छोटा भाई अंशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार कि करीब साढ़े आठ बजे रात में दो बाइक पर चार बदमाश आये। उसके बाद उसके भाई को लिट्टी खाने के बहाने चौक पर ले गया व सिर में गोली मार हत्या कर दी। उसके बाद फोन से सूचना भी दी कि गोलू को गोली मार दिये हैँ। जो कुछ करना हैँ कर लो।उसके बाद घटना की जानकारी मिली पुलिस के अनुसार घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है。

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस घटना में मृतक का नाम क्या था?−
इस घटना में मृतक का नाम साजन कुमार उर्फ गोलू था।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेगूसराय में घर से युवक का अपहरण बाद गोली मार की हत्या