Railway employee arrested for murdering woman after rape.

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में प्वाइंट्समैन के रूप में तैनात आरोपी स्कूटी से ले गया था साथगोरखपुर में प्वाइंट्समैन के रूप में तैनात आरोपी स्कूटी से ले गया था साथ दोबारा

Railway employee arrested for murdering woman after rape.

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास तीन सितंबर को हत्या कर फेंकी गई महिला के शव की 72 घंटे के बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, हत्या के मामले में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान देवरिया के रहने वाले रेलवे के प्वाइंट्स मैन अभय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभय ने महिला को सुनसान स्थान पर ले जाने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। दोबारा जबरदस्ती करने का विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई और आरोपी के धक्का देने से महिला के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。

हिरासत में आरोपी और पूछताछ

एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि तीन सितंबर को झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास एक महिला का शव मिला था। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया था। महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए झंगहा पुलिस के साथ फोरेंसिक, साइबर, सर्विलांस, स्वाट और एसओजी की टीमें लगाई गईं थी। शव के पास मिले मोबाइल में लगे सिम के सीडीआर से महिला की लोकेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। इसके बाद स्टेशन और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। करीब 100 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर रूट के कैमरे चेक किए गए। टीमों ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला एक व्यक्ति के साथ स्कूटी पर रेलवे स्टेशन से मोहद्दीपुर,कूड़ाघाट,खोराबार,रामनगर करजहा और मोतीराम अड्डा होते हुए घटनास्थल की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटेज दिखाकर व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी पहचान गोरखपुर में तैनात रेलवे में प्वाइंट्स मैन अभय तिवारी के रूप में हुई।

रेलवे स्टेशन से अपने साथ ले गया था रेलकर्मी अभय

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल गांव निवासी अभय कुमार तिवारी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल करते हुए बताया कि महिला उसे दो सितंबर की देर शाम करीब 7:30 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। महिला बोल नहीं पा रही थी। पुलिस के मुताबिक, अभय ने महिला को संबंध बनाने के इरादे से उसी रात दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास सुनसान जगह पर ले जाने और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार दोबारा जबरदस्ती करने के प्रयास का महिला ने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और अभय ने महिला को धक्का दे दिया। महिला जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी डर के कारण महिला को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गया। झंगहा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। आरोपित रेलकर्मी शादीशुदा है और बच्चों का पिता है। घटना सामने आने के बाद परिवार से लेकर अन्य लोग सन्न हैं।

महिला की पहचान बनी चुनौती, जुटी टीम

महिला के हत्या का तो पुलिस ने खुलासा कर लिया है लेकिन उसकी पहचान चुनौती बनी हुई है। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला की पहचान के लिए पुलिस, सर्विलांस और साइबर टीम लगातार प्रयास कर रही है। मोबाइल नंबर की सीडीआर से मिली लोकेशन के आधार पर टीम भेजकर भी महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦महिला का शव कहां पाया गया?−
महिला का शव झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास पाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsRailway employee arrested for murdering woman after rape.