दो अज्ञात शव का कराया पोस्टमार्टम
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में तीन दिन पहले मिले दो शवों का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम किया। एक शव रेलवे ट्रैक पर 32 वर्षीय व्यक्ति का था और दूसरा विसुंदरपुर में 80 वर्षीय वृद्ध का। शवों की पहचान में पुलिस को स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया से मदद मिली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन दिन पूर्व मिले दो शव का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है। जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व झिंगुरा के पास 32 वर्षीय व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। वहीं शहर कोतवाली के विसुंदरपुर में एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिला था। पुलिस ने आस-पास के लोगों व सोशल मीडिया से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 72 घंटे बाद पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।


