प्रेमी संग मिल पत्नी ने की थी एनसीएल कर्मी की हत्या

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

पुलिस ने पत्नी और प्रेमी समेत चार को किया गिरफ्तार किया गिरफ्तार अचानक घर आने पर आपत्तिजनक हालत में पत्नी को प्रेमी संग

प्रेमी संग मिल पत्नी ने की थी एनसीएल कर्मी की हत्या

शक्तिनगर। बीते 22 अगस्त को बीना स्टेडियम के निकट औड़ी-शक्तिनगर हाइवे पर एनसीएल के बीना परियोजना में कार्यरत सीनियर ओवर मैन रमाशंकर मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा निवासी बी - 264 बीना कालोनी का संदिग्ध हालात में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रारम्भ में दुर्घटना दिखाने की हत्यारों द्वारा की गयी कोशिश् पुलिस की विवेचना में संदिग्ध पाये जाने और मृतक के पिता द्वारा तहरीर में अपनी पुत्र वधु व अन्य पर शक जाहिर करने के बाद गहन जांच में जुटी शक्तिनगर पुलिस हत्या का शनिवार को पर्दाफाश करते हुए पत्नी प्रियंका मिश्रा उसके प्रेमी विकास चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान उसके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल व सोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है。

हत्या का कारण

पुलिस के मुताबिक एनसीएल बीना आवासीय परिसर में सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा और दो बेटियों रिद्धि और नित्या के साथ रहते थे। बीते 22 अगस्त को रमाशंकर मिश्रा ड्यूटी पर गया था तभी उसकी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी विकास चौहान को घर बुला लिया। अचानक ड्यूटी से जल्दी लौट आने पर विकास चौहान को अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा के साथ देख रमाशंकर आक्रोशित हो गया। गुस्साए रमाशंकर मिश्रा के तेवर देख विकास चौहान ने मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा के साथ मिल कर फर्श पर पटक दिया जिससे उसके सर में गम्भीर चोट आयी। इसके बाद रमाशंकर मिश्रा का गला दबा हत्या कर दी। इसके लगभग 9 घंटे बाद देर रात में रमाशंकर मिश्रा की गैरेज से ब्रेजा कार में विकास चौहान व मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा ने बीना कालोनी निवासी अनुराग सिंह उर्फ बादल पुत्र ध्रुव कुमार सिंह एवं सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता व अन्य लोगों के साथ शव को कार मे रख कर हाइवे पर रख कुछ दूर बाइक खड़ी कर दी जिससे दुर्घटना लगे। हत्या के बाद पति की नौकरी ,करोड़ो रुपये के क्लेम व प्रेमी संग रहने की चाहत इस हत्या कांड की वजह बनी। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय,बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, सत्यम सरोज, अरुण कुमार,अमन सिंह,अमृतलाल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस की कार्रवाई

मृतक रमाशंकर मिश्रा के पिता रामयश मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि घटना के दिन 22 तारीख को पुत्र रमाशंकर मिश्रा से बात हुई थी। जिसमें पुत्र ने पत्नी व बीना कालोनी मे रहने वाले विकास चौहान की प्रेम प्रसंग की बात बतायी थी। इतना ही नही उसने अपनी जान को खतरा भी बताया था। पहले से ही संदिग्ध दुर्घटना मान रही पुलिस को इससे ठोस आधार मिला और हत्या का खुलाासा हो गया।

सामान्य प्रश्न

हत्या के मुख्य आरोपी कौन हैं?
मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान और उनके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रेमी संग मिल पत्नी ने की थी एनसीएल कर्मी की हत्या