रियल स्टेट कारोबारी वृद्ध की गला घोट कर हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

घोरावल नगर के वार्ड चार में एक 62 वर्षीय रियल स्टेट कारोबारी ओमप्रकाश भारद्वाज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। गले पर घातक निशान के साथ उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रियल स्टेट कारोबारी वृद्ध की गला घोट कर हत्या की आशंका

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घोरावल नगर स्थित वार्ड चार में रियल स्टेट कारोबारी वृद्ध का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। उसके गले पर मिले निशान से गला घोट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश भारद्वाज पुत्र राम निहोर घोरावल नगर के वार्ड चार में मकान बनाकर रहते थे। वे पिछले छह वर्ष से रियल स्टेट का कारोबार करते थे। उनके साथ उनके दो पुत्र विकास और आकाश भी रहते थे।

उनकी पत्नी और एक पुत्री मुम्बई में रहती हैं। मृतक के पुत्रों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वे घोरावल के धुरकरी गांव में पिता द्वारा बनवाए गए हनुमान मंदिर पर चले गए थे। वहा बाटी-चोखा बना हुआ था। खाना खाने के बाद वे पिता के लिए भी खाना लेकर आने वाले थे। इसी दौरान उनका फोन आया कि कुछ कारोबारी मित्र आए हैं, तुम लोग वहीं सो जाओ। सुबह जब वे घर पर आए तो अपने पिता को दरवाजा खोलने के लिए मोबाइल से कॉल किया तो उनका फोन नहीं उठा। दरवाजा बंद समझकर पीछे की तरफ से अंदर आए तो पिता का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। यह देख वे चीखने चिल्लाने लगे। उनकी चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। उनके पास में ब्लड लगा कपड़ा पड़ा हुआ था तथा गले में किसी चीज से दबाने के निशान भी मिले हैं। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उदय नारायण कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया। मृतक के पुत्र विकास ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए दोषियों के गिरफ्तारी एवं कार्यवाही की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट एवं पीएम रिपोर्ट आने केबाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरियल स्टेट कारोबारी वृद्ध की गला घोट कर हत्या की आशंका