अभय हत्याकांड में राजा बाबू समेत तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

हिन्दुस्तान, आरा
share

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में अभय यादव हत्या मामले में राजा यादव उर्फ राजा बाबू और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामला में हत्या में प्रयुक्त हथियार को छिपाने के आरोप में विशाल यादव को भी पकड़ा गया है। हत्याकांड के पीछे संपत्ति के बंटवारे से उत्पन्न रंजिश का संबंध है।

अभय हत्याकांड में राजा बाबू समेत तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

नामजद राजा यादव उर्फ राजा बाबू और हथियार छिपाने के आरोप में विशाल यादव गिरफ्तार, मतिंदर भी धराया मनीष रायटर और राजा बाबू की पूछताछ और निशानदेही पर मुफस्सिल से मिली हत्या में प्रयुक्त पिस्टल एनएच-319 पर पिकअप लूट के एक लाख रुपये के बंटवारे से शुरू हुई थी रंजिश दो साल पहले क्रॉस मोबाइल पिस्टल छिनतई कांड की भी खुलीं कड़ियां जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ पर बीते तीन सितंबर को हुए अभय यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ जगदीशपुर राहुल कुमार के ताजा खुलासे के अनुसार, पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजा यादव उर्फ राजा बाबू समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या में प्रयुक्त हथियार छिपाने के आरोप में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विशाल यादव और क्रॉस मोबाइल टीम से पिस्टल छिनतई के पुराने मामले में फरार चल रहा मतिंदर शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष रायटर, राजा बाबू की पूछताछ और निशानदेही पर विशाल यादव के ठिकाने से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

रंजिश की शुरुआत

एक लाख रुपये के बंटवारे से शुरू हुई थी खूनी रंजिश एसडीपीओ राहुल कुमार के अनुसार, अभय यादव और आरोपित मनीष रायटर, राजा बाबू, राहुल और अविनाश एक ही आपराधिक गिरोह के सदस्य थे। गिरोह ने दीनानगर थाना क्षेत्र में एनएच-319 पर अंडा लदी पिकअप वैन लूटी थी। पिकअप बेचने से करीब एक लाख रुपये मिले थे। यह रुपये अभय अपने पास रखे हुए था और बाकी साथियों को हिस्सा देने से इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर गिरोह के सदस्यों में विवाद शुरू हुआ।

हत्या की वारदात

मीट मार्केट की बजाय तेंदुनी मोड़ की चाय दुकान पर बुलाया रकम नहीं मिलने से नाराज साथियों ने जगदीशपुर मीट मार्केट निवासी राहुल से संपर्क किया। राहुल ने अभय को फोन कर रुपये लौटाने और मीट मार्केट आकर बातचीत करने को कहा। अभय ने वहां जाने से इनकार कर सभी को तेंदुनी मोड़ स्थित चाय दुकान पर बुला लिया। वहां अभय के साथ कुछ अन्य साथी भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद पास की एक इमारत की तरफ ले जाकर बातचीत के दौरान मुख्य आरोपित मनीष रायटर ने पिस्टल निकालकर अभय पर गोली चला दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हथियार की बरामदगी

विशाल के ठिकाने से मिली पिस्टल, मतिंदर भी पुराने कांड में गिरफ्तार हत्या के बाद हथियार छिपाने की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार, अनाड़ी निवासी राहुल के सुझाव पर पिस्टल को उसके मौसेरे भाई विशाल यादव के पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छिपाने के लिए भेजा गया था। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली। वहीं, गिरफ्तार राजा यादव उर्फ राजा बाबू, मृतक अभय यादव और हाल में गिरफ्तार मतिंदर जगदीशपुर थाना कांड संख्या 425/24 में भी नामजद अभियुक्त थे। यह मामला पुलिस की क्रॉस मोबाइल टीम पर हमला कर पिस्टल छीनने से जुड़ा है। मतिंदर इस मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को पुराने हथियार छिनतई कांड की जांच में भी अहम कड़ी मिली है。

प्रश्न और उत्तर

✦अभय यादव हत्या कांड में किसे गिरफ्तार किया गया?−
इस कांड में राजा यादव उर्फ राजा बाबू, विशाल यादव और मतिंदर को गिरफ्तार किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअभय हत्याकांड में राजा बाबू समेत तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद