पेड़ से लटके मिले युवक के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

मई में ग्राम मुडैना रूपशाह के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। अब यह मामला हत्या में बदल गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक का नाम विपिन था और उसके भाई ने आरोप लगाया कि उसे बुलाकर हत्या कर दी गई।

पेड़ से लटके मिले युवक के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

अजीतमल, संवाददाता। मई माह में ग्राम मुडैना रूपशाह के पास पेड़ से लटका मिला युवक का मामला अब हत्या में बदल गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कन्नौज जनपद के थाना तालग्राम क्षेत्र के दला का पुरवा निवासी 25 वर्षीय विपिन का शव 26 मई को मुडैना रूपशाह के पास पेड़ से लटका मिला था। मृतक के भाई वीरेश कुमार ने आरोप लगाया कि विपिन को बुलाकर ले जाया गया और उसकी हत्या कर शव लटका दिया गया। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपेड़ से लटके मिले युवक के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज