मोहनलालगंज महिला की खुदकुशी में पति जेल गया
मोहनलालगंज में विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती हुई लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी का कारण हैंगिंग बताया गया है। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी घटना में अनुज कुमार ने अपने चचेरे भाइयों के खिलाफ मारपीट और सोने की चेन लूटने की रिपोर्ट कराई है।

मोहनलालगंज। खुजौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली विवाहिता गुड़िया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जेल भेज दहया है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि गुड़िया ने फांसी लगा ली थी। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, जिसमें खुदकुशी का कारण हैंगिंग आया है। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
मारपीट और चोरी की घटना
चचेरे भाइयों ने पीटा, सोने की चेन लूटी
मोहनलालगंज। हरिकंशगढ़ी के अनुज कुमार ने चचेरे भाइयों के खिलाफ मारपीट, धमकी और सोने की चेन लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू के मुताबिक अनुज की तहरीर पर शिवचंद्र यादव, शिवा उर्फ भोला, सचिन, सत्यम, अनिल समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मोबाइल चार्जिंग से मना किया तो पीटा
लखनऊ। मोहनलालगंज के मीनापुर गांव निवासी रामू तिवारी के मुताबिक वह डेवरिया पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम को निगोहां रामादेई खेड़ा का अरुण यादव उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचा और मोबाइल चार्जिंग पर लगाने की बात कही। रामू ने मोबाइल चार्ज न करने की बात कही तो आरोपी गालियां देने लगा। मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


