दोस्त को गोली मारने वाला फरीदाबाद से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में गांव बहरामपुर में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी लकी ने अपने दोस्त आकाश नागर को अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पिता और भाई फरार हैं।

दोस्त को गोली मारने वाला फरीदाबाद से गिरफ्तार

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गांव बहरामपुर में मंगलवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड में मामले में जांच करते हुए सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी लकी को शनिवार सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने ही दोस्त की पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही आरोपी का पिता और भाई फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मुख्य आरोपी की पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान बहरामपुर निवासी लकी के रूप में हुई है। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर लकी का अपने दोस्त आकाश नागर से विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि लकी ने घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और आकाश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लकी अपने पिता और भाई के साथ मौके से फरार हो गया था।

मृतक का बैकग्राउंड

दिल्ली का रहने वाला था मृतक आकाश

इस वारदात का शिकार हुआ 24 वर्षीय आकाश नागर मूल रूप से दिल्ली के बदरपुर का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के मैदावास गांव में अपने जीजा मोहित के साथ रह रहा था और यहां विभिन्न कंपनियों में डीजल सप्लाई करने का काम करता था। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेक्टर-65 थाना पुलिस और सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम जांच में जुटी थी।

धाराओं के अंतर्गत मुकदमा

हथियार बरामदगी के लिए पुलिस लेगी रिमांड

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लकी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से वारदात में इस्तेमाल की गई पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने और हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए उसकी पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा कि दोनों दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद था, जिसके कारण इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। फरार पिता और भाई की तलाश जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्य आरोपी लकी को कब गिरफ्तार किया गया?
मुख्य आरोपी लकी को शनिवार सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।