प्रेम प्रसंग में पिता की हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

दुबौलिया थानाक्षेत्र के बभरौली गांव के पास 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का शव नहर किनारे मिला। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण उनकी 17 वर्षीय बेटी के प्रेम प्रसंग को बताया गया है। कृष्णा ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखा, जिसके बाद विवाद हुआ और प्रेमी ने कृष्णा पर हमला कर दिया।

प्रेम प्रसंग में पिता की हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। दुबौलिया थानाक्षेत्र के बभरौली गांव के पास नहर किनारे शुक्रवार रात 50 वर्षीय कृष्णा प्रसाद का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव के निवासी थे। शव उनके घर से करीब 500 मीटर दूर मिला। गले और कान के पीछे धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर सामने आई है।

हत्या का कारण

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर कृष्णा प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। नहर के पास पिता ने उसे उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज होकर कृष्णा प्रसाद ने बकरी चराने के लिए साथ ले गई बांस की लग्गी से दोनों को पीटना शुरू कर दिया।

हमला और परिणाम

आरोप है कि इसी दौरान प्रेमी लक्ष्मण ने लग्गी छीन ली। उसमें बंधी हसिया से कृष्णा प्रसाद पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका वहां से चले गए। देर रात तक कृष्णा प्रसाद के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो नहर किनारे उनका शव मिला।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा हसिया से हमला किए जाने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कृष्णा प्रसाद का शव कहाँ मिला था?−
कृष्णा प्रसाद का शव दुबौलिया थानाक्षेत्र के बभरौली गांव के पास नहर किनारे मिला था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रेम प्रसंग में पिता की हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में