हत्या की सूचना देने वाला ही निकला तीन हत्याओं का आरोपी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गुजरात के सूरत जिले में माधवदास ने अपनी पत्नी की दादी, मां और साली की हत्या की। पुलिस के अनुसार, उसने पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर दादी को मारा और शव को ड्रम में सीमेंट डालकर छुपाया। मां की हत्या भी तकिये से गला घोंटकर की गई। साली की हत्या के पीछे भी एक झूठी कहानी है।

हत्या की सूचना देने वाला ही निकला तीन हत्याओं का आरोपी

अहमदाबाद, एजेंसी। गुजरात के सूरत जिले में अपनी पत्नी की दादी की कथित हत्या की जानकारी पुलिस को देने वाला व्यक्ति खुद ही इस हत्याकांड में शामिल पाया गया है। उसने संपत्ति हड़पने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया था और इसके अलावा उसने अपनी मां तथा साली की भी हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी माधवदास साधु ने शुरू में पुलिस को बताया था कि कोसंबा निवासी उसकी पत्नी उर्मिला की दादी शांताबेन वसावा की करीब चार-पांच साल पहले उर्मिला और उसके एक रिश्तेदार अफजल ने हत्या कर दी थी तथा शव को एक मकान के अंदर कंक्रीट के नीचे दफना दिया गया था। इस सूचना के आधार पर अपराध शाखा के अधिकारियों ने अफजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने शांताबेन की हत्या के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, जब पुलिस ने अफजल की मौजूदगी में माधवदास से पूछताछ की तो हत्या की भयावह कहानी सामने आने लगी। पुलिस के अनुसार, माधवदास ने कहा कि उसने अफजल के खिलाफ झूठी जानकारी इसलिए दी थी क्योंकि उसे डर था कि करीब नौ महीने पहले अपने बेटे के साथ घर छोड़कर गई उसकी पत्नी और अफजल उसे किसी मामले में फंसा सकते हैं। पुलिस के अनुसार, माधवदास ने उर्मिला के साथ मिलकर अपनी दादी सास की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

पत्नी की दादी की हत्या कर शव ड्रम में रख सीमेंट से जमाया :

माधवदास ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर 2022 की रात उसने और उर्मिला ने सोते समय तकिये से शांताबेन वसावा का दम घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को एक ड्रम में रखा और उसमें पानी में मिलाकर सीमेंट की तीन बोरियां डाल दीं। उन्होंने ड्रम को बंद कर घर के अंदर रख दिया। करीब साढ़े तीन महीने बाद दंपति ने ड्रम को काटकर खोला और शव तथा सीमेंट को मकान के बरामदे में खोदे गए गड्ढे में दफना दिया।

अपनी मां का तकिये से गला घोंटा :

पुलिस के अनुसार, माधवदास ने 2022 में उर्मिला के साथ मिलकर अपनी 65 वर्षीय मां की भी कथित तौर पर हत्या कर दी थी। मंजुलाबेन साधु को 2021 में लकवा मार गया था और शरीर के कुछ हिस्सों में घाव होने के कारण वह बिस्तर पर थीं। दंपति ने कथित तौर पर तकिये से उनका गला घोंट दिया और रिश्तेदारों तथा ग्रामीणों से कहा कि उनकी मौत लकवे के कारण हुई है।

अपनी साली को भी मार डाला :

माधवदास के अनुसार, उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी बहन भारती उर्फ भगवती की भी कथित तौर पर हत्या कर दी थी। उसकी शादी कमलेश वसावा से हुई थी और वह कोसंबा में शांताबेन के साथ रहती थी। कमलेश ने अपने पैतृक गांव में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी और भारती अपनी दादी शांताबेन के साथ रहती रही। बाद में उसे गंभीर क्षय रोग हो गया। 25 फरवरी 2022 की रात दंपति ने कथित तौर पर तकिये से भारती का गला घोंट दिया और बाद में रिश्तेदारों से कहा कि उसकी मौत क्षय रोग के कारण हुई है।

सामान्य प्रश्न

✦माधवदास ने अपनी पत्नी की दादी की हत्या कब की?−
माधवदास ने 7 अक्तूबर 2022 की रात अपनी पत्नी की दादी शांताबेन वसावा की हत्या की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहत्या की सूचना देने वाला ही निकला तीन हत्याओं का आरोपी