ऑनलाइन सर्च करने के बाद हत्या के लिए लोहगढ़ किले को चुना
पुणे में सिया गोयल और चेतन चौधरी ने रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश बनाई। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन रिपोर्टों का अध्ययन किया और लोहगढ़ किला चुना। चार्जशीट में यह जानकारी दी गई है कि सिया ने शादी नहीं करने की वजह से हत्या की साजिश रची।

पुणे, एजेंसी। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने रियल एस्टेट कारोबारी 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश से पहले एक ऑनलाइन रिपोर्ट पढ़ी थी। इसके बाद चेतन की हत्या के लिए लोहगढ़ किले को चुना। इसका जिक्र पुणे पुलिस ने वडगांव मावल कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में किया है।
हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, किले में वर्ष-2025 में एक युवती की मौत से हो गई थी। आारोपियेां ने ऑनलाइन इसकी सामग्री पढ़ी थी। इसके बाद साजिश को अंजाम दिया। 19 सितंबर को दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट में सिया, चंदन और रितेश हांगे को हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया है। इसमें मोबाइल फोन डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर मौजूद सामग्री, संदेश, फोटो, गवाहों के बयान और तकनीकी विश्लेषण जैसे डिजिटल सबूतों का जिक्र है। चार्जशीट के अनुसार, सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थीं। इसके बाद उसने केतन को रास्ते से हटाने और उसकी मौत को हादसा दिखाने के लिए चेतन और हांगे के साथ साजिश रची। केतन की 18 जून को हत्या की गई थी।
डिजिटल सबूत
गूगल, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खोजा
पुलिस ने चार्जशीट में कहा है, सिया और चेतन ने मौत, ट्रैकिंग के दौरान होने वाले हादसे और सबूत छिपाने के तरीकों की जानकारी के लिए गूगल, यूट्यूब और सोशल मीडिया को खंगाला था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने राजा रघुवंशी के मेघालय हनीमून मर्डर केस, फोन और ऑनलाइन डेटा डिलीट करने से जुड़ी जानकारी भी सर्च की थी। वहीं, उनकी गूगल, यूट्यब और सोशल मीडिया सर्च में 'डेथ कैप मशरूम इंडिया', 'महिला ने मशरूम से परिवार को मारा', 'किसी को मारने का आसान तरीका आदि नाम से जानकारी जुटाई थी।
साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत
पुलिस ने कहा, आरोपी ने लोहागढ़, ट्रेकिंग की घटनाओं और लोनावला इलाके में ऊंचाई से गिरने से हुई मौतों के बारे में और भी सर्च किया था। जांच के दौरान मिली डिजिटल सामग्री को चार्जशीट के हिस्से के तौर पर कोर्ट में जमा किया गया है। खुद साजिश को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी किलर का इंतजाम करने की कोशिश भी की थी।
अनुसंधान अध्ययन
इस केस को ऑनलाइन पढ़ा
आरोपियों ने 21 वर्षीय मानसी गोविंदपुरकर की मौत का अध्ययन किया था। वह सांगवी की थी और 18 मार्च 2025 को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और लापता हो गई थी। उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन लोहागढ़ में मिली थी। पुलिस के अनुसार, उसने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यहां पहुंचकर आत्महत्या की थी।


