पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में मंटू शर्मा सहित तीन के विरुद्ध आरोप तय

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके कार चालक की हत्या के आरोपितों पर आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने आरोपी प्रद्युम्न शर्मा, शंभू सिंह और राजू साह सेशन-ट्रायल का सामना करने के लिए तैयार होने की घोषणा की। साक्ष्यों को पेश करने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी।

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में मंटू शर्मा सहित तीन के विरुद्ध आरोप तय

मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड के आरोपित प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह व राजू साह उर्फ राजू तुरहा के विरुद्ध बुधवार को आरोप तय किया गया। इससे पहले प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के कोर्ट ने तीनों को उनपर लगाए गए आरोपों को सुनाया।

आरोपियों की उपस्थिति

लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि तीनों कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए थे। इस दौरान तीनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए सेशन-ट्रायल का सामना करने की इच्छा जताई। इसके बाद कोर्ट ने तीनों के विरुद्ध आरोप तय कर दिया। तीनों के विरुद्ध अब सेशन-ट्रायल चलेगा। पहले अभियोजन पक्ष की ओर कोर्ट के समक्ष साक्ष्यों को पेश किया जाएगा। कोर्ट ने इसके लिए 28 जुलाई की तिथि तय की है। बताया कि कोर्ट ने इस मामले में लगातार चार दिनों तक साक्ष्यों को पेश करने की तिथि तय की है।

चार्जशीट का विवरण

चार आरोपितों के विरुद्ध दाखिल की गई थी पूरक चार्जशीट : नगर थाना की पुलिस ने मामले की जांच के बाद सारण जिला के छपरा के बहलोलपुर गांव के प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, कटरा थाना के धनौर गांव के शंभू सिंह व कल्याणी चौक निवासी राजू साह उर्फ राजू तुरहा व शाही मीनापुर निवासी आशुतोष शाही के विरुद्ध 28 जून 2023 को कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आशुतोष शाही की 21 जुलाई 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचे आरोपितों की ओर से कोर्ट में आरोप मुक्ति की अर्जी दाखिल की गई थी। कोर्ट ने उनकी आरोपमुक्ति की अर्जी खारिज कर दी थी।

पुलिस द्वारा चार्जशीट

पहले चार्जशीट के आरोपितों के विरुद्ध सेशन-ट्रायल पूरा : इससे पहले पुलिस ने सात आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें श्यामनंदन मिश्रा, सुशील छापड़िया, सुजीत कुमार, कुमार रणंजय ओंकार, मृत्युजंय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, नवीन कुमार व गोंविद कुमार शामिल थे। इसमें गोविंद कुमार की इस वर्ष 31 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गई। अन्य बचे छह आरोपितों के विरुद्ध प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सेशन-ट्रायल पूरा हो चुका है। कोर्ट ने इस सेशन-ट्रायल को लेकर छह अगस्त को फैसले की तिथि तय कर रखी है। मालूम हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम नगर थाना क्षेत्र के नवाब रोड चंदवारा में पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक को एके-47 से भून दिया गया। पुलिस जांच के बाद कुल 11 आरोपितों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी。

सामान्य प्रश्न

पूर्व मेयर समीर कुमार के हत्याकांड में आरोपियों को कब कोर्ट में पेश किया गया?
आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।
Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।